Street Dancer 3 का धमाकेदार पोस्टर रिलीज होने के बाद वरुण धवन ने प्रभुदेवा के बारें में कही ये बात
अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में एकबार फिर प्रभुदेवा के साथ काम कर रहे हैं। वरुण ने कहा कि वह नृत्य निर्देशक-फिल्म निर्माता व अभिनेता प्रभुदेवा को हमेशा ही सम्मान की नजर से देखते हैं। वरुण ने बुधवार को ट्विटर पर प्रभुदेवा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।
