1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोलह श्रृंगार कर कुंभ स्नान करने पहुंची राखी सावंत, बोली-पाप धोने आईं हूं

सोलह श्रृंगार कर कुंभ स्नान करने पहुंची राखी सावंत, बोली-पाप धोने आईं हूं

 Published : Feb 06, 2019 08:21 pm IST,  Updated : Feb 06, 2019 08:21 pm IST

हाल में ही राखी सावंत एक्टर सुदेश बेरी के साथ कुंभ स्नान के लिए गई। लेकिन उनका लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया। जी हां वह कुंभ स्नान के लिए मांग में सिंदूर के साथ-साथ सोलह श्रृंगार करे हुए नजर आईं।

Rakhi sawant- India TV Hindi
Rakhi sawant Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: हमेशा अपनी हरकतों के कारण चर्चाओं में रहने वाली राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हाल में ही राखी सावंत एक्टर सुदेश बेरी के साथ कुंभ स्नान के लिए गई। लेकिन उनका लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया। जी हां वह कुंभ स्नान के लिए मांग में सिंदूर के साथ-साथ सोलह श्रृंगार करे हुए नजर आईं। जिसके बाद हर किसी के जुबान में एक ही बात है कि क्या राखी से शादी कर ली है।

अविवाहित राखी कुंभ में शादीशुदा लड़की की तरह पहुंची । इस दौरान राखी मांग में सिंदूर लगाए थीं । हाथ में चूड़ा और माथे पर लाल बिंदी लगाकर सजी थीं । राखी को देखकर हर कोई हैरान रह गया । सबके मन में एक ही सवाल था कि आखिर राखी किसने नाम का सिंदूर लगाकर कुंभ में पहुंची हैं ।

इंटरव्यू के दौरान राखी ने योगी सरकार के नारे भी लगाए। राखी ने कहा- मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमारे हिंदुस्तान की संस्कृति पर मुझे गर्व हो रहा है। राखी ने आगे कहा- पायलट बाबा ने हमारे पास कुंभ में आने का न्योता भेजा था, इसलिए हमने कुंभ में आने का निर्णय लिया।

राखी ने कहा कि प्रयागराज पावन नगरी है इसलिए वो कुंभ में पूरे पारंपरिक वेश में आई हैं। उन्होंने कहा, मुझे गुस्सा जल्दी आ जाता है इसलिए मैं गंगा मां से प्रार्थना करना चाहती हूं कि मुझे गुस्सा न आए। राखी ने आगे कहा, मैं कुंभ के बारे में हमेशा से सुनती आई हूं, लेकिन भीड़ के कारण कभी आने की हिम्मत नहीं कर पाती थी। मुझे पायलट बाबा ने कुंभ में आने का न्योता दिया था, इसलिए मैं यहां आई।

आलिया भट्ट ने वरुण धवन के साथ फोटो शेयर कर बताया जल्द ही आने वाली है 'कलंक'

अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, क्यूट अंदाज में दिखे आमिर और सलमान

कपिल के शो' में 'गली बॉय' के प्रमोशन के दौरान दीपिका को वीडियो कॉल में किस दे रहे थे रणवीर, वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन