1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, क्यूट अंदाज में दिखे आमिर और सलमान

अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, क्यूट अंदाज में दिखे आमिर और सलमान

 Published : Feb 06, 2019 02:48 pm IST,  Updated : Feb 06, 2019 02:49 pm IST

अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी ,आमिर खान और सलमान खान के साथ एक फोटो शेयर की है। यह फोटो लंदन के Wembley Stadium की है।

Amitabh bachchan, sridevi, salman khan and aamir khan- India TV Hindi
Amitabh bachchan, sridevi, salman khan and aamir khan Image Source : INSTAGRAM

अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) ने श्रीदेवी(Sridevi) के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। दोनों एक साथ कई फिल्मों नजर भी आ चुके हैं। इस फोटो में अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी के साथ आमिर खान(Aamir Khan) और सलमान खान(Salman Khan) क्यूट एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। यह फोटो लंदन के Wembley Stadium की है।

अमिताभ बच्चन ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा- यह मेरा लंदन के wembley Stadium में पहला कांसर्ट था। मेरे साथ श्रीदेवी, आमिर खान और सलमान खान इस कांसर्ट में गए थे। 70 हजार लोग। ऐतिहासिक। ये है Wembley Stadium की झलक, इसके पहले की इस स्टेडियम को फुटबाल प्रीमियर लीग के लिए फिर से नया रूप दिया जाए।

अमिताभ बच्चन के यह फोटो शेयर होने के बाद से यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अगर इस फोटो को देखें तो सलमान खान बहुत ही क्यूट एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं। श्रीदेवी हमेशा की तरह मुस्कुराती नजर आ रही हैं। यह फोटो अभी तक लाखों लाइक्स बटोर चुकी है। श्रीदेवी के फैन्स अमिताभ बच्चन का शुक्रिया कर रहे हैं उनकी फोटो शेयर करने के लिए।

अमिताभ बच्चन फोटो में मौजूद तीनों कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। श्रीदेवी के साथ वह फिल्म 'खुदा गवाह' में नजर आए थे। आमिर खान के साथ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में दोनों ने स्क्रीन शेयर की थी तो वहीं सलमान खान के साथ अमिताभ बच्चन 'बागबान' में नजर आ चुके हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म 'झुंड' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ ही वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

शादी में दूल्हे संग सुष्मिता सेन ने किया चुनरी-चुनरी पर डांस, दुल्हन को गोद में उठाया

Confirmed: सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनकर वापसी करेंगे सलमान खान 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन