वरुण धवन (Varun Dhawan) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) एक बार फिर फिल्म 'कलंक'(Kalank) में साथ में नजर आने वाले हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग चल रही है। वरुण कलंक की शूटिंग पूरी करके अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच आलिया भट्ट ने अपने कलंक के को-एक्टर वरुण धवन के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में आलिया और वरुण हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। आलिया और वरुण दोनों ने ही यह फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
Related Stories
आलिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'कमिंग सून #kalank। साथ ही एक स्पेशल नोट दिया कि फिल्म में दोनों का ऐसा लुक नही है।'
कुछ समय पहले आलिया की कलंक के सेट से कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उन फोटोज में वह किसी गाने की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने लहंगा पहन रखा था।
आपको बता दें आलिया भट्ट और वरुण धवन एक साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हमप्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्मों में साथ में नजर आ चुगके हैं। कलंक को अभिषेक वर्मन डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले इस फिल्म में श्रीदेवी अहम किरदार में नजर आने वाली थीं। मगर उनके निधन के बाद माधुरी दीक्षित यह रोल निभाने वाली हैं। इनके साथ ही फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त नजर आने वाले हैं।
आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया के अपोजित रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। गली बॉय का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और उनकी एक्टिंग सभी को काफी पसंद आ रही है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
शादी में दूल्हे संग सुष्मिता सेन ने किया चुनरी-चुनरी पर डांस, दुल्हन को गोद में उठाया
Confirmed: सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनकर वापसी करेंगे सलमान खान