1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गली ब्वॉय प्रमोशन: आलिया की इस फिंक ड्रेस ने लूटी महफिल, देखिए तस्वीरें

गली ब्वॉय प्रमोशन: आलिया की इस फिंक ड्रेस ने लूटी महफिल, देखिए तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2019 11:50 am IST,  Updated : Feb 06, 2019 11:58 am IST

एक्ट्रेस आलिया भट्ट 'गल्ली ब्वॉय' के प्रमोशन के दौरान इस ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं जिसे देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

आलिया भट्ट- India TV Hindi
आलिया भट्ट

नई दिल्ली: एक्ट्रेस आलिया भट्ट 'गल्ली ब्वॉय' के प्रमोशन के दौरान इस ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं जिसे देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों स्टार हिप-हॉप स्टाइल में नजर आ रहे हैं। आलिया की पिंक ड्रेस काफी खूबसूरत थी, यह ड्रेस अन्नाकिकी 2019 के कलेक्शन में शामिल थी।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इन दोनों सितारों के लिए 2018 काफी लकी रहा है। जहां रणवीर की पद्मावत और सिंबा सुपरडुपर हिट रही, वहीं आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ ने भी काफी तारीफें बटोरीं। अब दोनों इस साल जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में नजर आने वाले हैं।रणवीर ने इस फिल्म में कई रैप गाए हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी फिल्म लेडीज vs रिकी बहल के टाइटल ट्रैक में भी रैप गाना गाया था। बता दें कि रणवीर और आलिया की फिल्म गली ब्वॉय 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल