1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल के शो' में 'गली बॉय' के प्रमोशन के दौरान दीपिका को वीडियो कॉल में किस दे रहे थे रणवीर, वीडियो वायरल

कपिल के शो' में 'गली बॉय' के प्रमोशन के दौरान दीपिका को वीडियो कॉल में किस दे रहे थे रणवीर, वीडियो वायरल

 Published : Feb 06, 2019 02:55 pm IST,  Updated : Feb 06, 2019 03:02 pm IST

रणवीर सिंह हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे।

Ranveer-Deepika- India TV Hindi
Ranveer-Deepika

मुंबई: रणवीर सिंह को वाइफ दीपिका पादुकोण से दूर रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। फिलहाल वो जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन में आलिया भट्ट संग बिजी हैं। यही वजह से कि उन्हें दीपिका से दूर रहना पड़ता है, कभी किसी इवेंट में जाना होता है तो कभी किसी इंटरव्यू में। लेकिन वो अपनी पत्नी पर प्यार बरसाना नहीं भूलते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह 'गली बॉय' की स्टारकास्ट के संग कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। 

रणवीर के फैन क्लब ने रणवीर और आलिया का वीडियो शेयर किया है, वीडियो में कपिल शर्मा जिस वक्त 'गली बॉय' की टीम को इंट्रोड्यूस करा रहे थे उस वक्त रणवीर अपनी वाइफ दीपिका संग वीडियो कॉल में व्यस्त थे। कपिल भी कहते हैं कि रणवीर 'भाभी' के साथ बात करने में व्यस्त हैं।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अमिताभ बच्चन ने शेयर की श्रीदेवी संग पुरानी तस्वीर, क्यूट अंदाज में दिखें आमिर-सलमान

शादी में दूल्हे संग सुष्मिता सेन ने किया चुनरी-चुनरी पर डांस, दुल्हन को गोद में उठाया

Confirmed: सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनकर वापसी करेंगे सलमान खान 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन