मुंबई: आपको डांसिंग अंकल संजीव श्रीवास्तव तो याद ही होंगे। पिछले साल गोविंदा के गाने 'आपके आ जाने से' पर डांस करके उन्होंने महफिल लूट ली। कई बॉलीवुड सितारों ने उनके वीडियोज शेयर किए और फिर उन्हें कई टीवी शोज में जाने का मौका मिला। वो गोविंदा और सलमान खान से भी मिलें। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिम्बा' के गाने 'आंख मारे' पर डांस करती नजर आ रही है।
Related Stories
वीडियो में महिला ने ऑरेंज रंग की साड़ी पहनी है, और आंख मारे गाने पर बिल्कुल स्टेप बाय स्टेप डांस करती दिख रही हैं। उनके इस जोश और एनर्जी की हर कोई तारीफ कर रहा है। कई सेलिब्रिटीज ने उनके वीडियोज शेयर किए हैं। उनका यह अंदाज आपका भी दिल जीत लेगा। महिला कौन हैं और कहां रहती हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो-
बता दें, रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिम्बा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। इन दिनों रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग मूवी 'गली बॉय' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आलिया और रणवीर की यह फिल्म 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।
Also Read:
शादी में दूल्हे संग सुष्मिता सेन ने किया चुनरी-चुनरी पर डांस, दुल्हन को गोद में उठाया
Confirmed: सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनकर वापसी करेंगे सलमान खान