1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट की हमशक्ल फैन ने सोशल मीडिया पर 'गली बॉय' के वीडियो से मचाई धूम

आलिया भट्ट की हमशक्ल फैन ने सोशल मीडिया पर 'गली बॉय' के वीडियो से मचाई धूम

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Feb 05, 2019 11:29 am IST,  Updated : Feb 05, 2019 11:29 am IST

आलिया भट्ट की हमशक्ल फैन ने अपना एक वीडियो  सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो 'गली बॉय' का डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट- India TV Hindi
आलिया भट्ट

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है, खासकर फिल्म में आलिया का डायलॉग लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ट्रेलर में एक जगह आलिया अपने बॉयफ्रेंड रणवीर को मैसेज करने वाली एक लड़की को पीट देती हैं। उसके बाद जो डायलॉग वो बोलती हैं वो खूब वायरल हुआ है। उसी डायलॉग पर म्यूजिकली में खूब वीडियोज बने हैं। 

म्यूजिकली एप का ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया का डायलॉग बोलती लड़की बिल्कुल आलिया भट्ट की कॉपी लग रही है। लोग यह वीडियो देखकर हैरान हैं और हर कोई कमेंट में यही लिख रहा है कि आप बिल्कुल आलिया की कॉपी लग रही हैं। आप भी देखिए यह वीडियो-

यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। लड़की न सिर्फ आलिया की जुड़वां बहन लग रही है वो एक्टिंग भी बिल्कुल आलिया जैसी कर रही है। उसके एक्सप्रेशन देखकर हर किसी को हैरत हो रही है। हमें उस दिन का इंतजार है जब आलिया भट्ट यह वीडियो देखें।

जानिए कौन है ये लड़की?

आलिया की जैसी दिखने वाली इस लड़की का नाम सनाया है। जिसे लोग प्यार से आशू बुलाते हैं। उत्तराखंड की रहने वाली सनाया पहाड़ी हैं और आलिय भट्ट की बहुत बड़ी फैन भी हैं। इंस्टाग्राम पर सनाया ने कुछ अन्य वीडियोज भी शेयर किए हैं देखिए-

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'पति, पत्नी और वो' से सामने आया कार्तिक आर्यन का लुक, पहली बार मूछों में आएं नजर

हिना खान ने छोड़ा सीरियल 'कसौटी जिंदगी की', यह है वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन