America's Got Talent में रणवीर सिंह के गाने पर डांस करेगा ये ग्रुप, ऋतिक रोशन ने कहा- इन्हें हराना मुश्किल है
America's Got Talent में रणवीर सिंह के गाने पर डांस करेगा ये ग्रुप, ऋतिक रोशन ने कहा- इन्हें हराना मुश्किल है
IANS
Published : Sep 16, 2019 08:59 pm IST, Updated : Sep 16, 2019 09:05 pm IST
अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी डांसरों को इस बाबत शुभकामनाएं भेजी हैं।
रणवीर सिंह के गाने पर परफॉर्म करेगा We Unbeatable
नई दिल्ली: अमेरिकाज गॉट टैलेंट के फाइनल मुकाबले में मुंबई का डांस ग्रुप 'वी अनबीटेबल' एक बार फिर रणवीर सिंह (Ranveer Singh)के हिट गाने पर डांस करने के लिए तैयार है। फिल्म 'गुंडे' के एनरजेटिक गाने 'जश्न-ए-इश्क' में परफॉर्म करके वी अनबीटेबल ने खुद के लिए फाइनल में जगह बना ली थी। उन्हें इसके लिए जजों गैब्रियल यूनियन, होवी मैंडेल और जुलिएन हॉफ की तरफ से स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।
ग्रुप के एक करीबी सूत्र ने कहा, "फाइनल के लिए वह जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। वह रणवीर के ही दूसरे गाने पर डांस करेंगे।"
अमेरिकाज गॉट टैलेंट (एजीटी) का फाइनल मुकाबला 18 सितंबर को होना है। भारत में इस शो का प्रसारण कलर इनफिनिटी पर होगा।
अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी डांसरों को इस बाबत शुभकामनाएं भेजी हैं।
ऋतिक ने ट्वीट किया, "इन्हें हराना सच में मुश्किल है (ये अनबीटेबल हैं)! इनके डांस ने न सिर्फ मुझे हैरान कर दिया है, बल्कि इनके डांस और हासिल करने की चाह बेहद कमाल की है। तुम सभी अच्छा करो। फाइनल के लिए शुभकामनाएं।"