1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मनमर्जियां' के बाद अब इस फिल्म में नज़र आएंगे अभिषेक बच्चन, अजय देवगन कर रहे हैं प्रोड्यूस

'मनमर्जियां' के बाद अब इस फिल्म में नज़र आएंगे अभिषेक बच्चन, अजय देवगन कर रहे हैं प्रोड्यूस

 Published : Sep 16, 2019 05:59 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 11:56 pm IST

इस फिल्म के अलावा अभिषेक 'गुलाब जामुन' फिल्म में भी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नज़र आ सकते हैं।

Abhishek Bachchan starts shooting for The Big Bull- India TV Hindi
Abhishek Bachchan starts shooting for The Big Bull

मुंबई: अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियां' मूवी में शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद अब अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) नई फिल्म 'द बिग बुल' (The Big Bull) में नज़र आने वाले हैं। डायरेक्टर कूकी गुलाटी की इस मूवी में इलियाना डिक्रूज भी अहम भूमिका निभाएंगी। अभिषेक ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

अभिषेक ने क्लैपबोर्ड की फोटो शेयर करते हुए बताया कि 'बोल बच्चन' के बाद अभिषेक और अजय देवगन फिर साथ आ रहे हैं। इस फिल्म को अजय की कंपनी प्रोड्यूस कर रही है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'एक नई यात्रा शुरू हो गई.. आप सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है।'

इस जानकारी के बाद अनिल कपूर, सोनू सूद, सुनील शेट्टी, बिपाशा बासु और सोनाली बेंद्रे समेत तमाम हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

इस फिल्म के अलावा अभिषेक 'गुलाब जामुन' फिल्म में भी नज़र आ सकते हैं। इसमें उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन भी हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

बता दें कि 'रन', 'धूम', 'बंटी और बबली', 'बोल बच्चन' और 'दोस्ताना' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Also Read:

Watch: रणबीर कपूर ने किया खुलासा, आलिया भट्ट नहीं, बल्कि ये हैं उनके दो लकी चार्म

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Controversy: हिना खान-करण मेहरा ही नहीं कांची सिंह-रोहन मेहरा भी नहीं थे इनवाइटेड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन