1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 11: अमिताभ बच्चन के शो को मिला पहला करोड़पति, जीते 1 करोड़ रुपये

KBC 11: अमिताभ बच्चन के शो को मिला पहला करोड़पति, जीते 1 करोड़ रुपये

 Published : Sep 14, 2019 06:57 am IST,  Updated : Sep 14, 2019 06:57 am IST

अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को पहला करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है। सनोज राज ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं।

Kaun banega crorepati 11- India TV Hindi
Kaun banega crorepati 11

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 11 को इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। बिहार के सनोज राज इस शो के पहले करोड़पति बन गए हैं। सनोज ने 15 सवालों के सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। सनोज ने अपनी आखिरी लाइफलाइन का इस्तेमाल करके 1 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं।

बिहार के जहानाबाद के के हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव के रहने वाले सनोज केवल 25 साल के हैं। 1 करोड़ के सवाल का जवाब जानते हुए भी सनोज ने लाइफलाइन का इस्तेमाल किया था। ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि 7 करोड़ के सवाल के लिए वह इस लाइफलाइन का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। यह नियम के मुताबिक है इसलिए उसे खराब करने की बजाय सनोज ने इसका इस्तेमाल करना ठीक समझा।

भारत के किस मुख्य न्यायधीश के पिता एक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं? इस सवाल का जवाब देकर सनोज ने 1 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए। इस सवाल का सही जवाब है जस्टिस रंजन गोगोई है।

7 करोड़ के जैकपॉट सवाल का सही जवाब ना पता होने की वजह से सनोज ने गेम क्विट कर दिया। जिसके बाद वह 1 करोड़ की धनराशी घर लेकर गए। 

आपको बता दें सनोज दिल्ली में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहे हैं। आईएएनएस के मुताबिक सनोज ने कहा, "मैं इस जीत पर खुशी महसूस कर रहा हूं। यह मेरे जीवन का महत्वपूर्ण क्षण है और मैं कई और मील के पत्थर हासिल करने के लिए केवल आगे बढ़ने का इरादा रखता हूं। मेरा मानना है कि अपने लक्ष्यों के प्रति कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण उन्हें प्राप्त करने की प्रक्रिया को और सुखद बना देगा।"

Also Read:

Nach Baliye 9 में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, उर्वशी ढोलकिया पर भड़कीं रवीना टंडन

स्ट्रगल के दिनों को याद कर बुरी तरह रो पड़े धर्मेंद्र, देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन