अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी पहली बार किसी फिल्म में साथ नज़र आएंगे। ये मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म 21 फरवरी, 2020 को रिलीज़ होगी।
Image Source : INSTAGRAMAmitabh Bachchan, Emraan Hashmi to share screen space for first time
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी पहली बार किसी फिल्म में साथ नज़र आएंगे। ये मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म 21 फरवरी, 2020 को रिलीज़ होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसे रूमी जाफरी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ''अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी पहली बार किसी फिल्म में साथ नज़र आएंगे। इस थ्रिलर मिस्ट्री को रूमी जाफरी डायरेक्ट करेंगे। आनंद पंडित प्रोड्यूस करेंगे। शूटिंग मई 2019 में शुरू होगी। 21 फरवरी 2020 को फिल्म रिलीज़ होगी।''
अमिताभ बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी दी।
फिल्म को Anand Pandit Motion Pictures और Saraswati Entertainment Private Limited मिल के प्रोड्यूस कर रहे हैं।
प्रोड्यूसर आनंद पंडित इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा- ''मिस्टर बच्चन के साथ मेरी दोस्ती बहुत पुरानी है। उनके जैसा स्किल और कमिटमेंट वाला कोई दूसरा एक्टर मुझे नहीं मिला। उनके साथ काम करना सम्मान की बात है। मैं इमरान के काम का भी फैन रहा हीं। दोनों को साथ में पर्दे पर देखने के लिए मैं उत्साहित हूं।''