A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ ने पर्दे के पीछे काम करने वालों की तारीफ की

अमिताभ ने पर्दे के पीछे काम करने वालों की तारीफ की

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के प्रमोशन में व्यस्त दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उन लोगों की तारीफ की है जो पर्दे के पीछे शोबिज की चमक-धमक वाली दुनिया से अलग होकर काम करते हैं।

<p>Amitabh</p>- India TV Hindi
Amitabh

नई दिल्ली: 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के प्रमोशन में व्यस्त दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उन लोगों की तारीफ की है जो पर्दे के पीछे शोबिज की चमक-धमक वाली दुनिया से अलग होकर काम करते हैं। दिग्गज एक्टर ने अपने टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट से एक तस्वीर ट्वीट की।

उन्होंने लिखा, "दुनिया में रोशनी की चमक कठोर और अथक काम को प्रतिस्थापित करने में सक्षम नहीं है, जो हमारे प्रयासों को पूरा करने के लिए पर्दे के पीछे काम करते है। उन्हें प्रशंसा और श्रेय की आवश्यकता है।"

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' दीवाली के मौके पर 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अमिताभ के साथ आमिर खान भी लीड रोल में हैं। यह पहली बार है जब अमिताभ और आमिर एक साथ एक फिल्म में काम करते दिखेंगे। इस फिल्म में दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और एक्ट्रेसल कटरीना कैफ भी अहम किरदारों में हैं।

Also Read:

इतने करोड़ की रियासत के मालिक हैं रणवीर सिंह, जीते हैं बाजीराव जैसी जिंदगी, पहनते हैं 70 लाख के जूते

 Koffee With Karan 6: अक्षय कुमार ने पूछा 'कब है शादी', रणवीर सिंह ने दिया ये जवाब

 रणवीर सिंह से पहले 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण, ये है अफेयर्स की लिस्ट

 

Latest Bollywood News