कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) टीवी शो है जो इंटरनेशनली फेमस ‘Who Wants To Be A Millionaire’ का भारतीय संस्करण है।
Image Source : TWITTER/AMITABH BACHCHANKBC 10
नई दिल्ली: ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग की तस्वीरों के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने हमें खुश होने की एक और वजह दे दी है। अभिनेता ने ‘कौन बनेगा करोड़पति (KBC)’ पर काम शुरू कर दिया है।
कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) टीवी शो है जो इंटरनेशनली फेमस ‘Who Wants To Be A Millionaire’ का भारतीय संस्करण है। अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात को ट्वीट करते हुए लिखा है- ‘’केबीसी फिर से शुरू हो रहा है। इसे 18 साल और 10 सीजन हो चुके हैं। यह एक लंबा सफर रहा है जो आपके प्यार और सहयोग के बिना संभव नहीं होता।‘’
अमिताभ बच्चन केबीसी के कई सारे सीजन होस्ट कर चुके हैं, बीच शाहरुख खान ने भी एक सीजन होस्ट किया था। लेकिन केबीसी के लिए लोगों की पहली पसंद अमिताभ बच्चन ही हैं। साल 2000 से वो इस शो से जुड़े हुए हैं। अमिताभ ने केबीसी की शूटिंग शुरू कर दी है, और अपने ब्लॉग में भी इस बारे में लिखा है। अमिताभ ने लिखा- पहले दिन कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में मैं थोड़ा घबराया हुआ था। केबीसी को भारत में 18 साल हो गए और यह 10वां सीजन है। शो के अधिकांश सीजन मुझसे जुड़े हैं, यह बहुत अजीब है लेकन सच है। यहां रचनात्मक सुझावों की इतनी विविधता है कि हम किसी सुझाव की अनदेखी नहीं कर सकते हैं।