1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जल्द शुरू होगा 'कॉफी विद करण' का नया सीजन, क्या प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस होंगे पहले मेहमान?

जल्द शुरू होगा 'कॉफी विद करण' का नया सीजन, क्या प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस होंगे पहले मेहमान?

 Published : Aug 19, 2018 12:09 pm IST,  Updated : Aug 19, 2018 12:09 pm IST

करण जौहर अपने लोकप्रिय सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' के अगले सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। इसका प्रीमियर 21 अक्टूबर को होगा। करण ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

Karan Johar- India TV Hindi
Karan Johar Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: करण जौहर अपने लोकप्रिय सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' के अगले सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। इसका प्रीमियर 21 अक्टूबर को होगा। करण ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। करण ने कॉफी के कप की इमोजी के साथ लिखा, "यह समय उठने और क़ॉफी की खुशबू लेने का है। आ रहा है।" उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह शो के छठे सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि उनके इस नए सीजन का गेस्ट कौन होगा, यह नहीं पता है, लेकिन खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस शो के पहले मेहमान हो सकते हैं।

प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी और एंगेजमेंट पार्टी 18 अगस्त को हुई थी। प्रियंका और करण एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं, लेकिन दोनों ही सेरेमनी में करण नजर नहीं आए थे। प्रियंका की रोका सेरेमनी में उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा, दोस्त अर्पिता खान शर्मा, वीजे और एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर, मुश्ताक शेख नजर आए थे। वहीं शाम को सगाई की पार्टी में परिणीति, अर्पिता, मुश्ताक शेख, नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, संजय लीला भंसाली, सिद्धार्थ रॉय कपूर शामिल हुए थे।

रोका और एंगेजमेंट सेरेमनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

निक अपने मम्मी-पापा के साथ गुरुवार को मुंबई आए थे। रोका और सगाई में निक की मम्मी भारतीय कपड़ों में नजर आईं। निक ने भी रोका के लिए कुर्ता-पायजामा पहना था।

कहां हुई थी प्रियंका-निक की मुलाकात

निक और प्रियंका की मुलाकात मेट गाला 2017 के दौरान हुई थी। दोनों कुछ महीनों से एक-दूसरे से डेट कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में निक, प्रियंका की मम्मी से मिलने के लिए मुंबई भी आए थे। मम्मी से मिलने के बाद प्रियंका, निक, प्रियंका के भाई सिद्धार्थ और कजिन परिणीति चोपड़ा गोवा भी गए थे।

प्रोफेशनल लाइफ में भी बिजी हैं प्रियंका

प्रियंका के प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वो सोनाली बोस की 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम हैं। इसके अलावा प्रियंका, सलमान के साथ 'भारत' भी करने वाली थीं, लेकिन निक संग सगाई के कारण उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था।

Also Read:

Priyanka Chopra-Nick Jonas Engagement: पार्टी में प्रियंका चोपड़ा का दिखा ऐसा लुक, आलिया-परिणीति हुईं शामिल

Priyanka- Nick Roka Ceremony updates: प्रियंका ने निक संग अपना रिश्ता किया ऑफिशियल, इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Priyanka- Nick Roka Ceremony Live updates: सामने आई प्रियंका और निक के रोके की पहली तस्वीर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन