1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनन्या पांडे कर रही हैं फैशन डिजाइनर मोनीषा जयसिंह के बेटे करण को डेट?

अनन्या पांडे कर रही हैं फैशन डिजाइनर मोनीषा जयसिंह के बेटे करण को डेट?

 Published : Aug 18, 2018 02:04 pm IST,  Updated : Aug 18, 2018 02:04 pm IST

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। अपनी डेब्यू फिल्म के अलावा वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के लिए भी चर्चा में रहती हैं, लेकिन अब उनके चर्चा में रहने की एक और वजह सामने आ गई है।

Ananya panday and Karan Jaisingh  with friends- India TV Hindi
Ananya panday and Karan Jaisingh  with friends Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। अपनी डेब्यू फिल्म के अलावा वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के लिए भी चर्चा में रहती हैं, लेकिन अब उनके चर्चा में रहने की एक और वजह सामने आ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो वो फैशन डिजाइनर मोनीषा जयसिंह के बेटे करण को डेट कर रही हैं।

आपको बता दें कि करण के भाई युधिष्ठिर और अनन्या की कजिन अलाना की डेटिंग की खबरें भी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में करण और युधिष्ठिर ने साथ में अपनी स्पोर्ट्स और इवेंट्स मार्केटिंग कंपनी लॉन्च की है।

अनन्या की डेब्यू फिल्म की बात करें तो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया हैं। यह तारा की भी पहली फिल्म है। इसे पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट और करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग देहरादून और पुणे में हुई है। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। यह साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की सीक्वल है। उस फिल्म से वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने डेब्यू किया था।

अनन्या 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के अलावा जोया अख्तर की 'गली बॉय' में भी गेस्ट अपीयरेंस दे सकती हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं।

Also Read:

Priyanka- Nick Roka Ceremony Live updates: सामने आई प्रियंका और निक के रोके की पहली तस्वीर

Priyanka Chopra-Nick Jonas Engagement Party: ये मेहमान हो सकते हैं शामिल, ऐसी हैं तैयारियां

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन