Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर किस वजह से इन दिनों दबाव महसूस कर रहे हैं समीर सोनी?

आखिर किस वजह से इन दिनों दबाव महसूस कर रहे हैं समीर सोनी?

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Jan 18, 2018 07:17 am IST, Updated : Jan 18, 2018 07:17 am IST

समीर सोनी को हम सभी कई फिल्मों और धारावाहिकों में शानदार अभिनय करते हुए देख चुके हैं। लेकिन अब वह निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं। समीर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'माइ बर्थडे सॉन्ग' इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Samir Soni- India TV Hindi
Samir Soni

मुंबई: अभिनेता समीर सोनी को हम सभी कई फिल्मों और धारावाहिकों में शानदार अभिनय करते हुए देख चुके हैं। लेकिन अब वह निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं। समीर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'माइ बर्थडे सॉन्ग' इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। उनका कहना है कि वह दर्शकों और हस्तियों की उम्मीद को पूरा करने का दबाव महसूस कर रहे हैं जिन्होंने फिल्म के पक्ष में ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, "दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई है।“

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, “हमारे फिल्म उद्योग से अमिताभ बच्चन, सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर ने फिल्म के ट्रेलर की प्रशंसा की। इसलिए मैं खुश हूं लेकिन मैं उन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव भी महसूस कर रहा हूं।"

समीर ने मंगलवार को फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, "हमने यह फिल्म अपनी पसंद के आधार पर बनाई है और मुझे लगता है कि हमने अच्छी फिल्म बनाई है। हालांकि मुझे उम्मीद है कि युवा दर्शक इस फिल्म का आनंद लेने के लिए सिनेमाघरों में जरूर जाएंगे।" स्क्रीनिंग के मौके पर संजय सूरी, रोहित रॉय, संगीता बिजलानी, नीतू सिंह, सोहेल खान, चंकी पांडे, तुषार कपूर, नोरा फतेही, संजय कपूर, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी जैसी हस्तियां मौजूद थीं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement