नई दिल्ली: 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसपर उन्हें आलोचना सहनी पड़ी। उनकी तस्वीर पर लोग उनकी उम्र, मेकअप, नाक, शरीर को लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे। इतना ही नहीं इस तस्वीर पर हिना खान और शिल्पा के फैंस भी एक-दूसरे से भिड़ गए। हिना के फैंस शिल्पा की बुराई करने लगे, इस पर शिल्पा के फैंस भी नाराज हो गए।
Related Stories
एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर लिखा- ''भयानक लग रही हो। तस्वीरें पोस्ट करने से पहले सोचा करो।'' एक ने कमेंट किया- ''इतना मेकअप। अजीब लग रही हो।'' एक यूजर ने शिल्पा की उम्र को लेकर कमेंट किया।




शिल्पा को अक्सर हिना के फैंस ट्रोल करते हैं। शिल्पा और हिना की दुश्मनी 'बिग बॉस' में शुरू हुई थी। 'बिग बॉस' में दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे और किसी ना किसी बात पर लड़ते रहते थे। फाइनल में भी दोनों साथ पहुंचे थे, लेकिन शिल्पा ने शो का खिताब जीता और हिना फर्स्ट रनर अप रही थीं।
शिल्पा अपने बयायों को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में विकास गुप्ता को अर्जेटिना में 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान सांप ने काट लिया था। इस बारे में जब शिल्पा से पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा था- ''कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। छोड़ो बेकार की बातों में...।''
Also Read:
जल्द शुरू होगा 'कॉफी विद करण' का नया सीजन, क्या प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस होंगे पहले मेहमान?