सुजॉय घोष की फिल्म 'बदला' (Badla) ने बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह में 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने सोमवार को 3.75 करोड़ रुपये, मंगलवार को 3.85 करोड़ रुपये, बुधवार को 3.55 करोड़ रुपये, गुरुवार को 3.65 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 3.73 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सप्ताह में 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
सुजॉय घोष की क्राइम थ्रिलर तापसी पन्नू के किरदार नैना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक हत्याकांड में फंसी हुई है। नैना के वकील की भूमिका में अमिताभ बच्चन हैं। इसके अतिरिकत अमृता सिंह, टोनी ल्यूक और मानव कौल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
'बदला' रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा एज्योर एंटरटेनमेंट के सहयोग से पेश की गई है। फिल्म 'पिंक' के बाद 'बदला' में फिर से अमिताभ और तापसी ने साथ काम किया है।
Badla Movie Review: 'बदला लेना जरुरी नहीं होता है लेकिन हर बार माफ कर देना भी जरुरी नहीं होता है।' सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म बदला(Badla) आज रिलीज हो गई है। बदला एक मर्डर मिस्ट्री है। जिसमें तापसी पन्नू, अमिताभ बच्चन और अमृता सिंह अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वकील(बादल गुप्ता) का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं तापसी पन्नू(नैना सेठी) उनकी क्लाइंट बनी हैं। फिल्म का फर्स्ट हॉफ बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। पहला हॉफ कहानी को बिल्डअप करने में खत्म होता है। जो कि काफी अच्छी तरीके से कहानी को बयां करता हैं। वहीं सेकेंड हॉफ में फिल्म का सस्पेंस धीर-धीरे खोला गया है। फिल्म सस्पेंस से भरी है। जिसमें तापसी के सच और झूठ को दिखाया गया है। साथ ही आपको पता चलता है कि आखिर मर्डर किया किसने है। बदला को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है। यहां पढ़ें पूरा रिव्यू...
(इनपुट- IANS)
Also Read:
रोहित शेट्टी और फराह खान बनाएंगे अमिताभ बच्चन की 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक?
सुष्मिता सेन ने लंदन एयरपोर्ट से बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग शेयर की सेल्फी
सलमान खान ने फिल्म 'नोटबुक' के लिए गाया गाना, टीज़र हुआ रिलीज
Latest Bollywood News