1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन ने लंदन एयरपोर्ट से बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग शेयर की सेल्फी

सुष्मिता सेन ने लंदन एयरपोर्ट से बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग शेयर की सेल्फी

 Published : Mar 16, 2019 05:42 pm IST,  Updated : Mar 16, 2019 05:42 pm IST

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने लंदन एयरपोर्ट से रोहमन संग सेल्फी शेयर की है।

Sushmita Sen , Rohman Shawl- India TV Hindi
Sushmita Sen , Rohman Shawl Image Source : INSTAGRAM

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने लंदन एयरपोर्ट से रोहमन संग सेल्फी शेयर की है। तस्वीर के साथ सुष्मिता ने I Love You भी लिखा है। तस्वीर में सुष्मिता ब्लैक फर जैकेट, जींस और सनग्लासेज़ में नज़र आ रही हैं। वहीं, रोहमन ने भी ब्लैक जैकेट पहना है।

सुष्मिता ने रोहमन संग एक और तस्वीर पोस्ट की और लिखा- ''ज़िंदगी बहुत खूबसूरत तरीके से बिज़ी है। मुझे ट्रैवल करना बहुत पसंद है। इस बार यूएसए का 6 शहर घूमना है। मेरे रोहमन ने यात्रा की शुरुआत फोटोशूट से की।''

फिलहाल सुष्मिता न्यूयॉर्क में हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सुष्मिता ने बताया कि वह जेट लेग्ड हैं और ठिठुर रही हैं, लेकिन अपने फेवरेट डिजाइनर मैक दुग्गल के लिए कॉस्ट्यूम ट्राई कर रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फैशन इवेंट के दौरान सुष्मिता और रोहमन की मुलाकात हुई थी। उन्हें एक-दूसरे के प्यार में पड़ने में ज्यादा समय नहीं लगा। दोनों सोशल मीडिया पर अपना प्यार दिखाने में नहीं हिचकिचाते।

ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं, लेकिन सुष्मिता ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इन खबरों का खंडन किया था।

Also Read:

रोहित शेट्टी और फराह खान बनाएंगे अमिताभ बच्चन की 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक?

सलमान खान ने फिल्म 'नोटबुक' के लिए गाया गाना, टीज़र हुआ रिलीज

शाहरूख खान करने जा रहे हैं डिजिटल डेब्यू, नजर आएंगे इस फिल्म में

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन