1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरूख खान करने जा रहे हैं डिजिटल डेब्यू, नजर आएंगे इस फिल्म में

शाहरूख खान करने जा रहे हैं डिजिटल डेब्यू, नजर आएंगे इस फिल्म में

 Published : Mar 16, 2019 10:42 am IST,  Updated : Mar 16, 2019 10:44 am IST

बड़े और छोटे पर्दे के बाद शाहरुख खान अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। वह एक थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं।

Shahrukh khan- India TV Hindi
Shahrukh khan Image Source : INSTAGRAM

बड़े पर्दे और छोटे पर्दे पर काम करने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी शाहरुख खान(Shahrukh Khan) अपने जलवे बिखेरते नजर आने वाले हैं। अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेने वाले शाहरुख खान एक थ्रिलर फिल्म से डिजिटल में कदम रखने जा रहे हैं। रेड चिली एंटरटेनमेंट के तले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक थ्रिलर फिल्म बनने जा रही है।

शाहरुख खान प्रोड्यूसर की तरह तो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर चुके हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के तले 'बॉर्ड ऑफ ब्लड' नामक एक वेब सीरीज बनने जा रही है। इस फिल्म में इमरान हाशमी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। 

खबरों के मुताबिक शाहरुख खान को थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। वह इस फिल्म में एक्टिंग करने की भी सोच ली है।

शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बदला' को प्रोड्यूसर किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए शाहरुख ने अमिताभ बच्चन के साथ बदला अनप्लग्ड के 3 एपिसोड भी शेयर किए था। जहां शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन दोनों मस्ती करते नजर आए थे।

2018 में शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा अहम भूमिका निभाती नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'उरी' स्टार विक्की कौशल ने गर्लफ्रेंड से किया ब्रेकअप, नहीं विश्वास तो ये रहें सबूत

नरगिस फाकरी ने सोशल मीडिया से ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो की डिलीट, पढ़िए पूरा माजरा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन