नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘पैडमैन’ को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। बिग बी का कहना है कि फिल्म में वह अपने ही अंदाज में दिखाई देंगे। अमिताभ ने शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में निर्देशक आर. बाल्की के निर्देशन वाली इस की फिल्म की शूटिंग की।
अमिताभ ने शनिवार रात अपने ब्लॉग पर लिखा, "आर. बाल्की ने आईआईटी दिल्ली में अक्षय कुमार और सोनम के साथ एक फिल्म बनाई है। यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है और चाहता हूं कि मैं कुछ शॉट्स में अपने अंदाज में ही दिखूं।"
अमिताभ बच्चन ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें वह अक्षय, सोनम और बाल्की के साथ नजर आ रहे हैं। अमिताभ और बाल्की 'चीनी कम', 'पा', 'शमिताभ' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने उनके साथ 'इंग्लिश विंग्लिश' और 'की एंड का' जैसी फिल्मों में अतिथि भूमिका भी निभाई है।
वहीं अक्षय की बात करें तो इस फिल्म के अलावा वह ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ और ‘2.0’ को लेकर भी चर्चा में छाए हुए हैं।
Latest Bollywood News