A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोशल मीडिया पर खास अंदाज में अनन्या पांडे ने की बर्गर की डिमांड, क्या आपने देखा ये पोस्ट?

सोशल मीडिया पर खास अंदाज में अनन्या पांडे ने की बर्गर की डिमांड, क्या आपने देखा ये पोस्ट?

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडेअपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अलग ही अंदाज में बर्गर की मांग करती हुई दिखाई दीं।

Ananya Pandey- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ANANYA PANDEY Ananya Pandey

बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अलग ही अंदाज में बर्गर की मांग करती हुई दिखाई दीं। अनन्या ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस अंदाज वाली एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक सोफे पर बैठी हुई हैं और सफेद ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन और ब्लैक रंग की शॉर्ट्स पहने दिखाई दे रही हैं।

चालान कटने के बाद विवेक ओबेरॉय का पहला रिएक्शन, बोले- 'प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया...'

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "मैं सिर्फ बर्गर चाहती हूं।" अनन्या को आखिरी बार ओटीटी-रिलीज फिल्म 'खाली पीली' में देखा गया था। वह अगली बार दीपिका पादुकोण के साथ शकुन बत्रा की एक अनाम फिल्म में और बतौर विजय देवरकोंडा की सह-अभिनेत्री 'फाइटर' में दिखाई देंगी।

पत्रलेखा के बर्थडे पर राजकुमार राव का रोमांटिक पोस्ट, कहा- 'मेरे मुस्कुराने की वजह तुम हो'

फिल्मों के अलावा अनन्या पांडे सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। अनन्या लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही अनन्या ने एक तस्वीर शेयर की थी। एक तस्वीर को शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा था- 'मेरी आंखें तुम पर है...।' इस तस्वीर में अनन्या रेड कलर की ड्रेस में पोज देती हुई नजर आई थीं। 

(इनपुट/आईएएनएस)

Latest Bollywood News