1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चालान कटने के बाद विवेक ओबेरॉय का पहला रिएक्शन, बोले- 'प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया...'

चालान कटने के बाद विवेक ओबेरॉय का पहला रिएक्शन, बोले- 'प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया...'

 Published : Feb 20, 2021 08:44 pm IST,  Updated : Feb 20, 2021 08:46 pm IST

अभिनेता विवेक आनंद ओबरॉय ने बिना हेलमेट और मास्क पहने बाइक राइड करने की वजह से लगाए गए फाइन पर प्रतिक्रिया दी है।

Vivek Oberoi- India TV Hindi
Vivek Oberoi Image Source : INSTAGARM/VIVEK OBEROI

अभिनेता विवेक आनंद ओबरॉय ने बिना हेलमेट और मास्क पहने बाइक राइड करने की वजह से लगाए गए फाइन पर प्रतिक्रिया दी है। मुंबई पुलिस ने उनपर नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिए 500 रुपये को जुर्माना लगाया है। दरअसल, अभिनेता वेलेंटाइन डे के दिन अपनी नई हर्ले डेविडसन बाइक पर पत्नी प्रियंका के साथ सवारी का लुत्फ उठा रहे थे।

अपनी गलती का अहसास करते हुए, विवेक ने मुंबई पुलिस को ट्वीट कर कहा, "प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया! निकले थे नई बाइक पर हम और हमारी जान, बिना हेलमेट के कट गया चालान। बिना हेलमेट के बाइक चलाएंगे? मुंबई पुलिस आपको पकड़ लेगी! शुक्रिया मुंबई पुलिस मुझे यह अहसास कराने के लिए कि सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। सुरक्षित रहें। हेलमेट और मास्क पहनें।"

विवेक ओबेरॉय ने वैलेंटाइन डे पर वाइफ के साथ 'साथिया' स्टाइल में चलाई थी बाइक, अब इस वजह से कटा चालान

जानें क्या था मामला?

विवेक ओबेरॉय ने 'वैलेंटाइन डे' पर अपनी वाइफ प्रियंका के साथ बाइक राइड का लुत्फ उठाया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें विवेक अपनी नई बाइक के लिए बेहद एक्साइटेड दिखे। उन्होंने बताया कि वो 'वैलेंटाइन डे' अपनी वाइफ और गर्लफ्रेंड (बाइक) के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- "हैप्पी वैलेंटाइन डे। क्या शुरुआत है.. मैं, मेरी पत्नी और वो। एक रिफ्रेशिंग ज्वॉयराइड।" 

इस वीडियो में विवेक और प्रियंका मुंबई की सड़कों पर बाइक राइड का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी हिट मूवी 'साथिया' का गाना भी चल रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही विवेक ओबेरॉय का 500 रुपये का चालान कटा।

(इनपुट/आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन