1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विवेक ओबेरॉय ने वैलेंटाइन डे पर वाइफ के साथ 'साथिया' स्टाइल में चलाई थी बाइक, अब इस वजह से कटा चालान

विवेक ओबेरॉय ने वैलेंटाइन डे पर वाइफ के साथ 'साथिया' स्टाइल में चलाई थी बाइक, अब इस वजह से कटा चालान

 Published : Feb 20, 2021 07:21 am IST,  Updated : Feb 20, 2021 07:23 am IST

विवेक ओबेरॉय ने वैलेंटाइन डे पर अपनी वाइफ प्रियंका के साथ बाइक राइड का लुत्फ उठाया था।

vivek oberoi fines for riding bike without helmet and mask - India TV Hindi
विवेक ओबेरॉय का कटा चालान  Image Source : INSTAGRAM: VIVEKOBEROI

मुंबई यातायात पुलिस ने हेलमेट पहने बिना बाइक चलाने का वीडियो साझा किए जाने के बाद फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय का 500 रुपये का चालान किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अभिनेता का चालान जारी करने वाले सांताक्रूज यातायात संभाग के अधिकारी ने कहा कि ओबरॉय ने मास्क भी नहीं पहना हुआ था, जोकि कोविड-19 महामारी के दौरान अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अभिनेता ने रविवार को यह वीडियो साझा किया था, जिसके बाद उनका चालान किया गया।

शहनाज गिल ने बादशाह के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो, नए गाने को लेकर किया ये खुलासा

विवेक ओबेरॉय ने वैलेंटाइन डे पर अपनी वाइफ प्रियंका के साथ बाइक राइड का लुत्फ उठाया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें विवेक अपनी नई बाइक के लिए बेहद एक्साइटेड दिखे। उन्होंने बताया कि वो वैलेंटाइन डे अपनी वाइफ और गर्लफ्रेंड (बाइक) के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- "हैप्पी वैलेंटाइन डे। क्या शुरुआत है.. मैं, मेरी पत्नी और वो। एक रिफ्रेशिंग ज्वॉयराइड।" 

इस वीडियो में विवेक और प्रियंका मुंबई की सड़कों पर बाइक राइड का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी हिट मूवी 'साथिया' का गाना भी चल रहा है।

हालांकि, उनके इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। उन्होंने विवेक को हेलमेट और मास्क नहीं पहनने के लिए आलोचना की। इसके बाद पुलिस की तरह से ये कदम उठाया गया। 

(PTI इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन