1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. शहनाज गिल ने बादशाह के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो, नए गाने को लेकर किया ये खुलासा

शहनाज गिल ने बादशाह के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो, नए गाने को लेकर किया ये खुलासा

 Published : Feb 20, 2021 06:35 am IST,  Updated : Feb 20, 2021 06:35 am IST

शहनाज गिल जल्द ही बादशाह के म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाली हैं। उन्होंने कश्मीर में इसकी शूटिंग की है।

shehnaaz gill badshah in kashmir- India TV Hindi
शहनाज गिल ने बादशाह के साथ शेयर किया वीडियो  Image Source : INSTAGRAM: SHEHNAAZKAURGILLCLUB

बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज गिल जल्द ही मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह के नए म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाली हैं। ये गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। इससे पहले शहनाज ने बादशाह के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों कश्मीर में बर्फबारी के बीच शूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में भले ही दोनों की आवाज नहीं सुनाई दे रही है, लेकिन उनके एक्सप्रेशंस देखकर लग रहा है कि दोनों बेहद खुश हैं और अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 

शहनाज गिल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- "जल्द आ रहा है। इसके लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।"

इससे पहले भी शहनाज ने बादशाह और उचाना अमित के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो रश्मिका मंदाना के गाने 'टॉप टकर' पर स्वैग दिखाती नज़र आई थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- "चलो दोनों साइड हटो। इस गाने की फुटेज भी मैं ही लूंगी। बेबी मैं हूं टॉप टकर।"

बूमरो गाने पर किया डांस

शहनाज ने कश्मीर में बूमरो बूमरो गाने पर भी डांस किया। वो कश्मीरी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। उनके इस अवतार को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। 

शहनाज गिल की फिल्म का ऐलान 

पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ इस दशहरे में आ रही फिल्म 'हौसला रख' के लिए निर्माता की कुर्सी संभाल रहे हैं। फिल्म में दिलजीत अभिनय करते भी नजर आएंगे। इसमें सोनम बाजवा, शहनाज गिल जैसी अभिनेत्रियां भी हैं। यह फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। 

शहनाज ने पोस्टर के साथ फिल्म के रिलीज होने की तारीख की भी घोषणा की। दिलजीत और सोनम एक जोड़ी के रूप में पहले से ही काफी मशहूर हैं। साल 2019 में आई हिट फिल्म 'शदा' के गाने 'टॉमी' में इन दोनों के डांस को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 'हौसला रख' में गिप्पी ग्रेवाल के बेटे शिंडा ग्रेवाल भी हैं। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियों का अभी और खुलासा नहीं किया गया है।

'सिडनाज' की चंपी का वीडियो हुआ था वायरल

शहनाज गिल के नाम के साथ सिद्धार्थ शुक्ला का नाम जुड़ा हुआ है। दोनों की मुलाकात बिग बॉस 13 के घर में हुई थी, जहां उनकी दोस्ती हुई और इसके बाद उनकी नोंकझोंक और क्यूट हरकतों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फैंस उन्हें हमेशा साथ में देखना चाहते हैं। दोनों ने हाल ही में एक विज्ञापन के लिए शूटिंग की, जिसका वीडियो शेयर किया। इसमें दोनों एक-दूसरे की चंपी करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बिग बॉस के घर के सीन को रिक्रिएट किया था, क्योंकि वहां भी सिद्धार्थ अपनी सिर की मालिश शहनाज से कराते थे। उनके इस नए वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया। 

शहनाज के फोन पर सिद्धार्थ की तस्वीर 

शहनाज हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आई थीं। वो अपनी फिल्म 'हौंसला रख' की शूटिंग के लिए कनाडा गई हैं। जब वो एयरपोर्ट पहुंचीं, तब उनके फोन के वॉलपेपर पर सिद्धार्थ की तस्वीर साफ नज़र आई। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन