A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर की जिंदगी में राज कपूर का सबसे ज्यादा प्रभाव रहा

अनिल कपूर की जिंदगी में राज कपूर का सबसे ज्यादा प्रभाव रहा

अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि दिवंगत अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर का उनके जीवन पर खास प्रभाव रहा।

raj kapoor- India TV Hindi
raj kapoor

मुंबई: अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि दिवंगत अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर का उनके जीवन पर खास प्रभाव रहा। अपनी आने वाली फिल्म 'मुबारकां' के प्रचार के दौरान गुरुवार को जब अभिनेता अर्जुन कपूर ने अनिल से पूछा कि मनोरंजन जगत में उन पर सबसे अधिक किसका प्रभाव रहा, अनिल ने कहा, "राज कपूर का। वह सबसे बड़े शोमैन, शानदार कलाकार, महान निर्देशक थे। उनकी फिल्में बेहद मनोरंजक होती थीं।" 

अथिया शेट्टी ने बताया स्टार किड होने का नुकसान

अनिल ने कहा, "उनकी फिल्मों का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर भी बेहद अनोखा होता था। वह एक शानदार फिल्मकार थे, जो अभिनेत्रियों को बेहद खूबसूरती से पेश करते थे। मुझे नहीं लगता कि कोई और फिल्मकार उस प्रकार अभिनेत्रियों को पेश कर पाया, जितनी खूबसूरती से राजकपूर ने किया। इसलिए फिल्म उद्योग से उनका मुझ पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ा।"

कपिल शर्मा के शो से बिना शूटिंग किए लौटी मुबारकां की टीम

अनीज बज्मी निर्देशित 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी लीड रोल मे हैं। फिल्म का निर्देशन ‘वेलकम’ फिल्म बनाने वाले निर्देशक अनीस बज्मी ने किया है।

(इनपुट- आईएनएस)

बाहुबली का स्टंट करना इस शख्स को पड़ा भारी

Latest Bollywood News