1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा की तबीयत फिर हुई खराब, बिना शूटिंग किए लौटी 'मुबारकां' की टीम

कपिल शर्मा की तबीयत फिर हुई खराब, बिना शूटिंग किए लौटी 'मुबारकां' की टीम

 Published : Jul 20, 2017 03:04 pm IST,  Updated : Jul 20, 2017 03:04 pm IST

‘मुबारकां’ की टीम अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के सेट पर पहुंची तो कपिल खराब तबीयत की वजह से नहीं पहुंच पाए। अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी को बिना शूटिंग किए ही वापस जाना पड़ा।

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा की हाल ही में तबीयत खराब हो गई थी, जिसकी वजह से सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बिना शूटिंग किए वापस लौटना पड़ा था, ये दोनों अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए आया था। उस वक्त कपिल को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया था। अभी फिर से जब ‘मुबारकां’ की टीम अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के सेट पर पहुंची तो कपिल फिर से नहीं पहुंच पाए। बताया जा रहा है कि अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी को आखिरकार बिना शूटिंग किए ही वापस जाना पड़ा।

​इसे भी पढ़ें: कपिल के शो से बिना शूटिंग किए लौटे किंग खान

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘मुबारकां’ की स्टार कास्ट तय समय से पहले ही ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंच गए थे, लेकिन कपिल शूटिंग के लिए नहीं पहुंची। कपिल ने फोन पर कहा कि वो जल्द ही पहुंच रहे हैं। शाम 5.30 बजे पहुंची मुबारकां की टीम रात 10 बजे तक कपिल शर्मा का इंतजार करती रही आखिरकार उन्हें बिना शूटिंग किए ही वापस जाना पड़ा।

​इसे भी पढ़ें: कपिल की मुसीबतें नहीं हो रही हैं कम, अब दिया चौंकाने वाला बयान

कपिल को पेट दर्द की शिकायत की वजह से अस्पताल में एडमिट किया गया था। बाद में कपिल शर्मा ने फेसबुक लाइव करके जानकरी दी की, वो शो को लेकर स्ट्रेस में चल रहे हैं जिसकी वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है। कपिल को हाई ब्लड प्रेशर और लो शूगर की शिकायत हो गई थी।

कपिल के फैंस दुआ कर रहे हैं कि कपिल जल्द से जल्द शो में वापस लौट आए। हम भी उम्मीद करते हैं कपिल जल्द ही ठीक होकर लौट आए।

​इसे भी पढ़ें: कपिल के शो में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करके फंसे कुमार विश्वास 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन