1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा की मुसीबतें नहीं हो रही हैं कम, अब उपासना सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान

कपिल शर्मा की मुसीबतें नहीं हो रही हैं कम, अब उपासना सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान

 Published : Jul 05, 2017 03:14 pm IST,  Updated : Jul 05, 2017 03:14 pm IST

: 'द कपिल शर्मा शो' और विवादों का रिश्ता खत्म ही नहीं हो पा रहा है। आए दिन कोई न कोई घटना घट रही है जिससे शो विवादों में आ जाता है। इ

upasana singh- India TV Hindi
upasana singh Image Source : PTI

नई दिल्ली: 'द कपिल शर्मा शो' और विवादों का रिश्ता खत्म ही नहीं हो पा रहा है। आए दिन कोई न कोई घटना घट रही है जिससे शो विवादों में आ जाता है। इस बार कपिल की बुआ के नाम से मशहूर उपासना सिंह ने कई चौंकाने वाले बयान देकर शो को विवादों में लाकर खड़ा कर दिया है। एक ऑनलाइन वेबसाइट से बात करते हुए उपासना ने कहा है, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गिने चुने ही किरदार थे और कॉन्ट्रैक्ट के तहत हम अन्य चैनल्स के लिए काम नहीं कर सकते थे। हालांकि द कपिल शर्मा शो में ऐसा नहीं है। मैं इस शो के अलावा बाकी चैनल्स पर भी शो कर सकती हूं।

upasana singh
Image Source : PTIupasana singh

हाल ही में द कपिल शर्मा शो में उपासना की एंट्री हुई है और फिर वह इस शो से गायब हो गईं। कहा जा रहा था कि कपिल और उपासना का साथ खत्म हो गया और वो इस शो में नहीं लौटेंगी। लेकिन उपासना से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा मैं रोजी-रोटी कमाने के लिए कपिल के शो पर निर्भर नहीं हूं। मैं विदेशों में भी कुछ शो कर रही हूं। जिसमें एक सुनील ग्रोवर के साथ दुबई में शो है और दूसरा शो कनाडा में है जो पंजाबी शो है।

उपासना ने आगे कहा कि वो डेली शो भी कर चुकी हैं, लेकिन एक ही तरह के कपड़ों और किरदारों के बीच वो ज्यादा सहज महसूस नहीं कर पाती हैं। उपासना का कहना है कि वो अलग तरह का किरदार निभाना चाहती हैं। एक ही तरह के प्रोजेक्ट ज्यादा वक्त तक करने पर वो बोर हो जाती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन