1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूत बनकर डराएंगी अनीता हसनंदानी

भूत बनकर डराएंगी अनीता हसनंदानी

स्टार प्लस के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में शगुन का किरदार निभाने वाली मशहूर टीवी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी एक नए सीरियल में भूत बनकर अपने दर्शकों को डराने वाली हैं।

anita hassnandani- India TV Hindi
anita hassnandani

मुंबई: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में शगुन का किरदार निभाने वाली मशहूर टीवी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी एक नए सीरियल में भूत बनकर अपने दर्शकों को डराने वाली हैं।

सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में चल रहे ट्रैक के मुताबिक शगुन यानी अनीता हसनंदानी मां बनने वाली हैं। आने वाले दिनों में सीरियल में कई नाटकीय मोड़ देखने को मिलेंगे, लेकिन अनीता को लेकर अब ये बड़ी खबर आई है।

जी हां, अनीता के फैंस के लिए खुशखबरी हैं, अनीता जल्द ही ‘सब टीवी’ के शो ‘त्रिदेवियां’ में नजर आने वाली हैं। सीरियल में उनका किरदार एक भूत का होगा। सूत्रों के मुताबिक अनीता ने इस सीरियल के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है।

आपको याद होगा ‘ये है मोहब्बतें’ के एक ट्रैक में अनीता हसनंदानी ने भूत बनकर अपने दर्शकों को खूब डराया था। हालांकि बाद में पता चला था कि वो शगुन और इशिता का प्लान था, रमण को निधि की चाल से बचाने के लिए। लेकिन इस बार अनीता सच में भूत बनकर डराने वाली हैं।

anita horror

आपको बता दें, टीवी अभिनेता अली असगर भी सीरियल त्रिदेवियां में नजर आएंगे वो इस सीरियल में एक आदिवासी महिला के किरदार में दिखेंगे।

आदिवासी महिला के किरदार में दिखेंगे अली असगर

'ये है मोहब्बतें' ने बनाईं कई रियल लाइफ जोड़ियां

‘ये रिश्ता…’ ने बनाया एक और रियल लाइफ रिश्ता

 

Latest Bollywood News