1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदिवासी महिला के किरदार में दिखेंगे अली असगर

आदिवासी महिला के किरदार में दिखेंगे अली असगर

 Published : Mar 01, 2017 03:51 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 03:52 pm IST

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता अली असगर टीवी सीरियल 'त्रिदेवियां' में आदिवासी महिला के किरदार में दिखेंगे।

ali asgar- India TV Hindi
ali asgar

मुंबई: ‘द कपिल शर्मा शो’ में कपिल की नानी का किरदार निभाने वाले मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता अली असगर अब सीरियल में नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक सब टीवी के सीरियल ‘त्रिदेवियां’ में अली असगर एक आदिवासी महिला के किरदार में नजर आएंगे। सोनी चैनल के एक बयान के अनुसार, वह पुलिस से बचने के लिए आदिवासी जनजातियों के साथ रहते हैं।

अली असगर ने एक बयान में कहा, 'त्रिदेवियां' में मैंने जो किरदार निभाया है, वह मेरे द्वारा पहले निभाए गए सभी किरदारों से काफी अलग है। मैं एक अपराधी की भूमिका में हूं, जिसे पुलिस को तालाश है। दर्शकों के लिए यह मजेदार होगा। मुझे यकीन है दर्शक मेरे नए किरदार को पसंद करेंगे।"

अली असगर ‘जीनी और जूजू’, और ‘कहानी घर-घर की’ जैसे सीरियल्स के अलावा दर्जनों फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन