ज्योतिष शास्त्र अनुसार, ग्रहों के गोचर और युति से कई प्रकार के शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। इसी कड़ी में 16 जुलाई 2026 को केतु और चंद्रमा के साथ आने से अशुभ 'ग्रहण दोष योग' बन रहा है। यह योग 18 जुलाई 2026 तक बना रहेगा। इस योग के प्रभाव से कुछ राशि वालों को भारी मानसिक तनाव, उदासी, चिड़चिड़ापन और अकेलेपन का अहसास हो सकता है। ऐसे में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए ग्रहण दोष योग बेहद अशुभ साबित हो सकता है। आपको मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहेगा। छोटी-छोटी बात पर क्रोध आएगा। साथ ही अकेलापन भी महसूस होगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। मन में कोई अज्ञात भय हावी हो सकता है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। परिवार वालों के साथ समय बिताएं, इससे आपको अच्छा महसूस होगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
यह ग्रहण योग आपका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर टकराव की स्थिति बन सकती है। आपको इस दौरान अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। बिजनेस पार्टनर के साथ अचानक कोई गंभीर गलतफहमी हो सकती है। इस दौरान किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए योग-प्राणायाम करें।
कर्क राशि (Cancer)
यह ग्रहण योग कर्क राशि वालों को भी प्रभावित करेगा। इस दौरान आप काफी भावनात्मक महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अनिद्रा का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक विचार मन में आ सकते हैं, जिससे भारी तनाव महसूस होगा।
अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
- मासनिक तनाव से बचने के लिए भगवान शिव की आराधना करें।
- प्रतिदिन शिवलिंग पर जल या कच्चा दूध अर्पित करें। साथ ही 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
- इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी बेहद फलदायी साबित होगा।
- जब भी मानसिक तनाव का अहसास हो, तो 10 मिनट आंखें बंद करके गहरी सांसें लें। साथ ही भगवान के किसी भी मंत्र का जाप करें, इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
- दिन में कुछ समय योग-प्राणायाम के लिए भी जरूर निकालें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
सूर्य-राहु का खतरनाक षडाष्टक योग! अगले 30 दिन इन 4 राशियों के लिए भारी, करियर-हेल्थ में रहें सतर्क