1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPad Mini में हो सकता है अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड, मिलेगी OLED स्क्रीन, जानें कब होगा लॉन्च

iPad Mini में हो सकता है अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड, मिलेगी OLED स्क्रीन, जानें कब होगा लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 17, 2026 11:06 am IST,  Updated : Jul 17, 2026 11:06 am IST

एप्पल अपने iPad Mini में अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड करने वाला है। एप्पल का यह आईपैड OLED स्क्रीन के साथ आ सकता है। इससे जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

iPad Mini- India TV Hindi
आईपैड मिनी में हो सकता है बड़ा अपग्रेड Image Source : APPLE

Apple जल्द ही iPad Mini में अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड करने वाला है। इस सस्ते आईपैड में कंपनी OLED स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकती है। इस टैबलेट को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा एप्पल नई जेनरेशन के iPad Pro और iPad Air पर भी काम कर रहा है। इन दोनों की नई जेनरेशन भी जल्द मार्केट में पेश की जा सकती है।

OLED डिस्प्ले वाला iPad

iPad Mini को लेकर ये जानकारी ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस आईपैड का कोडनेम J510 है। 2021 के बाद एप्पल पहली बार आईपैड मिनी में इतना बड़ा अपग्रेड करने जा रहा है। यह पहला नॉन-प्रो आईपैड मॉडल होगा, जिसमें OLED स्क्रीन मिलेगी। अमेरिकी टेक कंपनी ने 2024 में iPad Pro मॉडल में पहली बार OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया था।

इसके अलावा एप्पल एक एंट्री लेवल iPad पर भी काम कर रहा है, जिसका कोडनेम J581 है। इस आईपैड को अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। इस iPad में नया प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही, डिजाइन में भी बड़े बदलाव की संभावना है।

iPad Air की नई जेनरेशन

इन सब के अलावा Apple अपने iPad Air लाइन-अप को भी रिफ्रेश करने वाला है। इसमें 11 इंच और 13 इंच वाले मॉडल पेश किए जा सकते हैं, जिन्हें J807 और J837 कोडनेम के साथ देखा गया है। हालांकि, एप्पल के इन आईपैड के डिस्प्ले और चिपसेट के अलावा और क्या बदलाव देखने को मिलेगा। इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Apple iPhone के बाद अब iPad के डिस्प्ले में बड़े बदलाव की तैयारी में है। क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी जिस तरह से अपने iPhone के सभी मॉडल में OLED पैनल इस्तेमाल करने पार जोर दे रही है। ठीक उसी तरह iPad के सभी मॉडल में भविष्य में OLED पैनल देखने को मिल सकता है।

एप्पल की नई सेल

iPad से जुड़ी अन्य खबर की बात करें तो एप्पल ने हाल ही में भारतीय यूजर्स के लिए बैक-टू-स्कूल सेल की घोषणा की है। इस सेल में एप्पल के iPad, MacBook जैसे डिवाइस को कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। साथ ही, इनकी खरीद पर बैंक डिस्काउंट, कैशबैक के साथ-साथ अन्य ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - TrueCaller जैसे ऐप्स के डेटा शेयरिंग को लेकर TRAI की सख्ती, नियमों में होगा बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक