Apple ने हाल ही में iPad, Mac समेत कई डिवाइसेज की कीमत बढ़ाई है। अमेरिकी टेक कंपनी ने भारत में एक नई 'Back to School' सेल की घोषणा की है। इस सेल में एप्पल के कई डिवाइसेज को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह सेल एप्पल के आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जा रही है। इसमें iPad Air, MacBook Air, MacBook Pro और MacBook Neo जैसे डिवाइसेज पर अच्छा ऑफर दिया जा रहा है।
एप्पल की यह नई सेल 27 अगस्त तक जारी रहेगी। इस सेल में यूजर्स कम प्राइस में कई नए लॉन्च हुए डिवाइसेज भी सस्ते में खरीद सकते हैं। डिवाइस की खरीद पर कैशबैक और बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह सेल खास तौर पर स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और टीचर्स के लिए है, जो एप्पल के प्रोडक्टस को कम प्राइस में खरीद पाएंगे।
MacBook Air (M5)
M5 चिप वाले इस मैकबुक को भारत में 1,37,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसकी खरीद पर स्टूडेंट्स डिस्काउंट के अलावा AirPods 4 या चार AirTag का बंडल फ्री में ऑफर किया जा रहा है। यूजर्स AirPods 4 (ANC) को 5,000 रुपये में और AirPods Pro 3 को 13,000 रुपये में खरीद सकते हैं।
MacBook Pro (M5)
इस मैकबुक के प्रो मॉडल को 2,27,900 रुपये में घर ला सकते हैं। वहीं, इस सीरीज के M5 Pro और M5 Pro Max वाले मॉडल्स को क्रमशः 2,81,900 रुपये और 4,62,900 रुपये की कीमत में घर ला सकते हैं। इसकी खरीद पर भी यूजर्स को AirPods 4 और चार AirTags का बंडल फ्री में दिया जा सकता है। इसके अलावा AirPods 4 ANC और AirPods Pro 3 में भी अपग्रेड किया जा सकता है।
iPad पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो iPad Air के 2025 में लॉन्च हुए मॉडल को 83,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं, iPad Pro 2025 वाले मॉडल को 1,27,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दोनों डिवाइसेज के साथ कंपनी फ्री में Apple Pencil ऑफर कर रही है। इसके अलावा AirTags, AirPods 4 जैसे प्रोडक्ट्स डिस्काउंटेड प्राइस में खरीदा जा सकता है।
एप्पल के हाल में लॉन्च हुए सबसे सस्ते MacBook Neo को भी इस सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है। एप्पल का यह मैकबुक 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अन्य वेरिएंट्स की खरीद पर 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - POCO M8 Power भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, मिलेगी 8000mAh की बैटरी