Oppo जल्द ही भारत में एक और फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। चीनी कंपनी का यह फोन वाइड डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 200MP के दो कैमरे और 9000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। इस फोन का लुक और डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए Huawei Pura View जैसा हो सकती है। यह दुनिया का पहला फोन है, जिसमें वाइड डिस्प्ले दिया गया है।
फीचर्स भी हुए लीक
Oppo का यह फोन Reno X के नाम से पेश किया जा सकता है। फोन को मिड बजट प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के कई फीचर्स भी लीक हुए हैं। ओप्पो रेनो एक्स में कंपनी 6.35 इंच का डिस्प्ले यूज कर सकती है, जो 16:9 या 16:10 आसपेक्ट रेश्यो को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन के बैक में 200MP के दो कैमरे मिल सकते हैं। वहीं, इसमें 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है।
Oppo Reno सीरीज के इस फोन को भारत में 50,000 रुपये से 70,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। कंपनी की तरफ से फिलहाल इस फोन की लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं किया गया है। इसे ओप्पो के अपकमिंग Reno Day इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है।
Find X10 सीरीज
Oppo भारत में इस महीने Find X10 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी की यह सीरीज 22 अक्टूबर को भारतीय बाजार में पेश की जा सकती है। इसमें कंपनी दो स्मार्टफोन Find X10 और Find X10 Pro Max पेश कर सकती है। इस सीरीज के दोनों फोन की कीमत भी लीक हो गई है।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max को भारत में क्रमशः 1,79,999 रुपये और 2,39,999 रुपये की अधिकतम प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फोन की सेलिंग प्राइस MRP से बिलकुल अलग होगी। पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo Find X10 Pro Max को 1,28,990 रुपये की बेस प्राइस में पेश किया जा सकता है। यह फोन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Haier ने भारत में उतारे 5 दरवाजों वाला फ्रिज, 3 ड्रम वाली वॉशिंग मशीन, Mini LED TV समेत कई प्रोडक्ट