मुंबई: जीटीवी के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से मशहूर हुई टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के फैंस को उनकी टीवी में वापसी का बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों ने अंकिता को बहुत प्यार दिया था। 'पवित्र रिश्ता' सीरियल के खत्म होते ही अंकिता टीवीपुर की दुनिया से दूर हो गईं। लेकिन अब लगता है अंकिता के चाहने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। खबर है कि अंकिता लोखंडे टीवी की दुनिया में वापसी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:-
एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' ने अंकिता को स्टार बना दिया था, एक बार फिर से अंकिता डेलीसोप क्वीन एकता कपूर के ही सीरियल से वापसी कर सकती हैं। खबर है कि बालाजी टेलीफिल्म के नए सीरियल ‘मंगलसूत्र’ में अंकिता मुख्य किरदार निभाती दिख सकती हैं।
कुछ साल पहले एकता कपूर और अंकिता लोखंडे के बीच अनबन की खबरें भी आईं थी, बताया जा रहा था कि एकता कपूर ने अपने सीरियल ‘ये है मुहब्बतें’ में इशिता के किरदार के लिए अंकिता लोखंडे से बात की थी लेकिन अंकिता ने कुछ कारणों से ये सीरियल नहीं किया और दिव्यांका त्रिपाठी की झोली में ये रोल चला गया। तभी से दोनों के बीच कोल्डवॉर शुरू हो गई थी। लेकिन अब लगता है दोनों के बीच का मनमुटाव खत्म हो गया है, और दोनों फिर से एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।
अगर ये सच है तो अंकिता के प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। अंकिता संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में भी अहम किरदार निभाती दिख सकती हैं।
Latest Bollywood News