1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृतिका कामरा को किससे लगता है डर?

कृतिका कामरा को किससे लगता है डर?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2017 11:27 am IST,  Updated : Feb 23, 2017 11:28 am IST

मशहूर टीवी अभिनेत्री कृतिका कामरा ने साझा किया है अपना डर। कृतिका ने बताया कि जब भी वो....

KRITIKA- India TV Hindi
KRITIKA

मुंबई:  अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाने वाली टीवी अभिनेत्री कृतिका कामरा अपने सीरियल की स्क्रिप्ट पढ़कर घबरा जाती हैं। जी हां, टीवी सीरियल ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ में लीड रोल के लिए चुनी गई कृतिका ने बताया कि वो जब भी चंद्रकांता की स्क्रिप्ट पढ़ती हैं उन्हें घबराहट होने लगती है।

कृतिका ने कहा, "जब मैं शूटिंग करती हूं तब कोई समस्या नहीं होती, लेकिन जब पटकथा पढ़ती हूं तो इसके हिंदी और उर्दू के कठिन शब्दों को देखकर घबरा जाती हूं। इसे पढ़ने में मुझे समस्या होती है, जिसके कारण मैं इसे रिहर्स करने के लिए अलग से समय निकालती हूं।"

कृतिका ने बताया कि स्क्रिप्ट समझने में आसानी हो इसके लिए उन्होंने अपने फोन में हिंदी अनुवाद करने वाला एप डाउनलोड किया है, इससे कठिन शब्दों को समझने में आसानी होती है।

सीरियल ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले ऐतिहासिक लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘चंद्रकांता’ का रीमेक है। यह शो 4 मार्च से लाइफ ओके चैनल शनिवार और रविवार रात 9 बजे प्रसारित होगा। सीरियल का प्रोमो रिलीज होते ही हिट हो गया, प्रोमो में कृतिका काफी हॉट अंदाज में नजर आ रही है।

यहां देखें ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ का प्रोमो-

कृतिका कामरा इससे पहले ‘रिर्पोटर’ और ‘कितनी मोहब्बत’ है सीरियल में दिख चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन