1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: आखिर क्यों अनुपम खेर का ये तोहफा देख मां की आंखें हुई नम

VIDEO: आखिर क्यों अनुपम खेर का ये तोहफा देख मां की आंखें हुई नम

अनुपम खेर आज बेशक दुनियाभर में अपनी अगल पहचान बना चुके हैं। लेकिन वह पले-बढ़ें हिमाचल प्रदेश जैसी खूबसूरत जगह में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अपनी मां को...

anupam kher- India TV Hindi
anupam kher

शिमला: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आज बेशक दुनियाभर में अपनी अगल पहचान बना चुके हैं। लेकिन वह पले-बढ़ें हिमाचल प्रदेश जैसी खूबसूरत जगह में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अपनी मां को एक शानदार तोहफे के रूप में शिमला में घर खरीदकर दिया है। अनुपम खेर ने बताया कि वह हमेशा शिमला में घर खरीदना चाहते थे क्योंकि उन्होंने अपना बचपन यहीं गुजारा है।

अभिनेता ने यह खुशखबरी ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और फॉलोवर्स के लिए एक वीडियो शेयर करते हुए बताई। अपनी भावनाएं शेयर करते हुए दिग्गज अभिनेता ने वीडियो क्लिप में कहा है, “मेरे पिताजी वन विभाग में यहां क्लर्क थे। हमारी पूरी जिंदगी सरकारी क्वार्टर और किराए के मकान में गुजरी और कुछ वजहों से मैं यहां घर नहीं खरीद पाया।“

अभिनेता ने आगे कहा, “आज मुझे शिमला आना पड़ा है। मैंने यहां छोटा सा एक घर खरीदा है जो कि मैं अपनी मां को भेंट करना चाहता हूं। वह बहुत खुश हैं। कल से उनकी आंखों में खुशी के आंसू हैं।“ उन्होंने कहा कि, “यह सबसे सुंदर चीज है जो अब तक उनकी जिंदगी में हुई। काश, मेरे पिताजी आज जीवित होते।“ खेर का जन्म साल 1955 में शिमला में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था।

अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म वह एक बार फिर तापसी पन्नू और अक्षय कुमार के साथ अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। उनकी यह फिल्म 31 मार्च को सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News