1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब ट्विंकल खन्ना ने भी योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना, दी ऐसी अजीब सलाह

अब ट्विंकल खन्ना ने भी योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना, दी ऐसी अजीब सलाह

 Published : Mar 26, 2017 12:58 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 12:59 pm IST

योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इनमें से कुछ बॉलीवुड हस्तियां भी हैं, जो अपने ट्वीट्स को लेकर ट्रोल की जा रही हैं। अब अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी सीएम योगी पर भी निशाना साधा है।

twinkle yogi- India TV Hindi
twinkle yogi

नई दिल्ली: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने वाले योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इनमें से कुछ बॉलीवुड हस्तियां भी हैं, जो अपने ट्वीट्स को लेकर ट्रोल की जा रही हैं। हाल ही में फिल्कार शिरीष कुंदर ने ट्विटर पर योगी आदित्यानाथ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद उन्हें कई तरह की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। यहां तक की उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवा दी गई। हालांकि उन्होंने बाद में अपने इन ट्विट्स को डिलिट कर योगी आदित्यनाथ से माफी भी मांगी। लेकिन अब अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी सीएम योगी पर भी निशाना साधा है।

ट्विंकल अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने योगी आदित्यानाथ को एक अजीब सलाह दे दी है। दरअसल ट्विंकल ने कहा है कि, योगी को गैस रिलीज करने वाले आसन करने चाहिए। एक टीवी चैनल से इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने यह टिप्पणी योगी के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिए बयान के बाद की।

सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने योगी के फैशन को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा, "फैशन बदल रहे हैं, बल्कि एशियन पेंट्स को तो इस सीजन के लिए नए रंग का ऐलान कर देना चाहिए। आकर्षक भगवा और भी इस टैग लाइन के साथ- ऑरेंज अब नया ब्राउन है।" बता दें ट्विंकल फेमिनिजम को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने हाल ही में सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर ब्लॉक भी लिखा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन