1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा को एक और झटका, अब कीकू शारदा ने भी मिलाया सुनील ग्रोवर से हाथ

कपिल शर्मा को एक और झटका, अब कीकू शारदा ने भी मिलाया सुनील ग्रोवर से हाथ

 Published : Mar 26, 2017 11:54 am IST,  Updated : Mar 26, 2017 11:54 am IST

कपिल शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया से लौटते हुए अपने सुपरहिट शो 'द कपिल शर्मा शो' की टीम के साथ कुछ ऐसा बर्ताव किया कि पूरी टीम ही अब उनके साथ एक भी एपिसोड की शूटिंग नहीं करना चाहती। ऐसे में कपिल के पास टीम के नाम पर....

kapil- India TV Hindi
kapil

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया से लौटते हुए अपने सुपरहिट शो 'द कपिल शर्मा शो' की टीम के साथ कुछ ऐसा बर्ताव किया कि पूरी टीम ही अब उनके साथ एक भी एपिसोड की शूटिंग नहीं करना चाहती। ऐसे में कपिल के पास टीम के नाम पर सिर्फ कीकू शारदा और रोशेल राव ही बचे थे, लेकिन अब लगता है कि कपिल को हमेशा सपोर्ट करने वाले कीकू शारदा भी सुनील ग्रोवर के साथ आ गए है। दरअसल हाल ही में खबर आई है कि सुनील के साथ मिलकर एक शो करने जा रहे हैं।

सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा जल्द ही दिल्ली के तारकटोरा स्टेड्यम में शो करते हुए दिखाई देंगे। यह एक लाइव परफोर्मेंस होगी, जो 1 अप्रैल 2017 की शाम को आयोजित किया जाएगा। इस शो में सुनील एक बार डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। उन्होंने अपने इस शो का नाम भी 'डॉ मशहूर गुलाटी क्लीनिक' रखा है। वैसे पिछले दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनील, कपिल से अलग होने के बाद नया शो शुरु करने जा रहे हैं।

बता दें कि पिछले दिनों फ्लाइट में सफर करते हुए कपिल ने शराब के नशे में सुनील ग्रोवर के साथ काफी बुरा बर्ताव किया था। खबरों के अनुसार ऐसा भी कहा जा रहा है कि उन्होंने कपिल पर हाथ भी उठाया और बहुत बुरा भला भी कहा। हालांकि बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस गलती के माफी भी मांगी, लेकिन कोई बात नहीं बन पाई। इसके बाद सुनील ने उन्हें इंसाने के साथ विनम्र बर्ताव करने की सलाह दे डाली।

अगली स्लाइड में पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन