1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में सुलह करवाने की कोशिश कर रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में सुलह करवाने की कोशिश कर रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू

 Published : Mar 24, 2017 05:08 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 05:08 pm IST

कपिल शर्मा कुछ वक्त से सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में हुए अपने झगड़े को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन अब खबर आई है कि शो के अहम हिस्सा और कपिल के करीबी दोस्त नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील और कपिल का पैचअप करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

kapil sunil- India TV Hindi
kapil sunil

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा कुछ वक्त से सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में हुए अपने झगड़े को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसके बाद से सुनील, अली असगर और चंदन प्रभाकर ने कपिल के साथ शूटिंग करने से मना कर दिया। हालांकि कपिल ने अपने गलत बर्ताव के सोशल मीडिया पर सुनील से माफी भी मांगी, लेकिन बात नहीं बन पाई और सुनील अपने फैसले पर अड़े हुए हैं। हालांकि इसके बाद सुनील ग्रोवर को रिप्लेस करने के लिए कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं। लेकिन अब खबर आई है कि शो के अहम हिस्सा और कपिल के करीबी दोस्त नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील और कपिल का पैचअप करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धू ने कहा है कि, "बड़ा होने के नाते मैं फिर से इन दोनों को साथ लेकर आऊंगा।" बता दें कि सिद्धू शुरुआत से ही कपिल के इस शो के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि अब मंत्री बनने के बाद हाल ही में खबर आई थी कि पंजाब सरकार नहीं चाहती कि सिद्धू कपिल के शो का हिस्सा बने रहे। वहीं सिद्धू का कहना है कि वह इसमें बने रहेंगे।

सुनील ग्रोवर शो में डॉ मशहूर गुलाटी और रिंकी भाबी का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं, जो दर्शकों के साथ शो में पहुंचे सेलिब्रिटीज का खूब गुदगुदाते हैं। हाल ही में यह भी खबर आई है कि सुनील और शो की टीम के जाने के बाद कपिल के पास अब सिर्फ कीकू शारदा और रोशेल राव ही बचे हैं।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन