A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा के सामने विराट कोहली ने की मरने की जबरदस्त एक्टिंग, Video हुआ वायरल

अनुष्का शर्मा के सामने विराट कोहली ने की मरने की जबरदस्त एक्टिंग, Video हुआ वायरल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का हाल में ही एक और ऐसा ही वीडियो वारल हो रहा है। जिसमें अनुष्का लैसर टैश से विराट के साथ खेलती नजर आ रही हैं।

Virat and anushka- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM Virat and anushka

नई दिल्ली: क्यूट कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हर किसी के चहते है। दोनों सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। जहां अनुष्का अपने प्रोफेशन के साथ-साथ अपने पति के साथ हर टूर्नामेंट में मौजूद रहती हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल होती रहती हैं। हाल में ही एक और ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अनुष्का लैसर टैश से विराट के साथ खेलती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विराट और अनुष्का के वीडियो में दोनों वर्चुअल रिएलिटी शूटिंग गेम खेल रहे हैं। अनुष्का शर्मा अपने हाथों में बंदूक थामे हैं और विराट कोहली उनके सामने मरने की एक्टिंग कर रहे हैं। यह वीडियो काफी क्यूट है और विराट की ऐक्टिंग भी जबरदस्त है।

इस क्यूट वीडियो को साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर Dale Steyn ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। संडे को मैच जीतने के बाद अनुष्का और विराट ने अपनी टीम के साथ गेमिंग पार्लर में मस्ती की।

ये भी पढ़ें- भारत में रिलीज से पहले ही लीक हुई 'एवेंजर्स: एंडगेम', चाइना से आई पायरेटेड कॉपी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2019) में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत काफी खराब रही थी। 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के साथ तालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है। टीम में डेल स्टेन के शामिल होने के बाद से मानो आरसीबी में नई जान आ गई है। विराट कोहली भी अब आरसीबी की जीत से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 'दबंग 3' से भान्जी अलिज़ेह अग्निहोत्री को लॉन्च कर सकते हैं सलमान खान

Latest Bollywood News