1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दबंग 3' से भान्जी अलिज़ेह अग्निहोत्री को लॉन्च कर सकते हैं सलमान खान

'दबंग 3' से भान्जी अलिज़ेह अग्निहोत्री को लॉन्च कर सकते हैं सलमान खान

 Published : Apr 25, 2019 12:04 am IST,  Updated : Apr 25, 2019 12:05 am IST

सलमान खान इन दिनों भारत के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

दबंग 3- India TV Hindi
दबंग 3 Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अभिनेता सलमान खान अपनी भान्जी अलिजेह अग्निहोत्री को फिल्म दबंग 3 से लॉन्च कर सकते हैं। अलिजेह सलमान खान की बहन अल्वीरा और फिल्ममेकर अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान दबंग 3 में उन्हें खास रोल देने वाले हैं। इस खबर को खान परिवार ने अभी तक ना तो नकारा है ना ही स्वीकारा है। हाल ही में सलमान खान ने माहेश्वर में दबंग 3 की शूटिंग का शेड्यूल पूरा किया है। अलिजेह ने अभी तक फिल्म की शूटिंग ज्वाइन नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही वो फिल्म से जुड़ने वाली हैं। 

दबंग 3 में सलमान खान के साथ इस बार भी लीड रोल में सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं। यह फिल्म प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़कर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा काफी खुश हैं। बता दें, सलमान खान के साथ रज्जो यानी सोनाक्षी ने भी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के टाइटल ट्रैक की शूटिंग  भी हो चुकी है।

सलमान सोशल मीडिया पर अक्सर दबंग की शूटिंग की जानकारी देते रहते हैं।

सलमान खान जल्द ही भारत फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने जा रही है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन