1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कलंक' की असफलता पर आलिया भट्ट के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा का बयान आया सामने

'कलंक' की असफलता पर आलिया भट्ट के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा का बयान आया सामने

 Published : Apr 23, 2019 03:57 pm IST,  Updated : Apr 23, 2019 04:00 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में कलंक की असफलता पर टिप्पणी की थी, आलिया ने कहा था कि वो कोशिश करेंगी कि अगली बार उनके फैंस निराश ना हों। अब कलंक की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी फिल्म की असफलता पर चुप्पी तोड़ी है।

Sonakshi Sinha- India TV Hindi
Sonakshi Sinha Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में कलंक की असफलता पर टिप्पणी की थी, आलिया ने कहा था कि वो कोशिश करेंगी कि अगली बार उनके फैंस निराश ना हों। अब कलंक की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी फिल्म की असफलता पर चुप्पी तोड़ी है।

सोनाक्षी ने कहा- मेरे लिए हर फिल्म मायने रखती है। मैं उम्मीद और प्रेयर करती हूं कि फिल्म का रिजल्ट अच्छा हो। लेकिन ये हमारी बुरी किस्मत थी कि फिल्म ने खास प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन मैंने उम्मीद नहीं खोई है। मैं हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करती रहूंगी। सोनाक्षी ने आगे यह भी कहा- मेरे कंट्रोल में बस परफॉर्म करना है। बॉक्स ऑफिस को लेकर मैं ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेती हूं।

मल्टी स्टारर फिल्म कलंक 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की स्टारकास्ट देखकर लगा था शायद यह साल की बड़ी फिल्मों में से एक बने। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह पिट गई। अब तो इस फिल्म के सितारों ने भी यह बात कुबूल कर ली है।

मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर पढ़िए उनकी जिंदगी से जुड़ी खास खबरें

इससे पहले आलिया ने कहा था- एनालिसिस तो मैं नहीं करुंगी क्योंकि इसकी जरुरत नहीं है। जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत होती है। मगर ऑडियन्स फिल्म को पसंद नहीं करती है तो फिल्म अच्छा बिजनेस नहीं कर पाती है और हम बस स्वीकार करके आगे ट्राई करना है कि दोबारा या अगली बार जनता को निराश ना करें।

फिर से तेरे नाम के राधे बनें नजर आएंगे सलमान खान

हाल ही में पीरियड ड्रामा फिल्म 'कलंक'(Kalank) रिलीज हुई है। आजादी के समय की इस लव स्टोरी में आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन(Varun dhawan)आदित्य रॉय कपूर(Aditya roy kapur),सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha)संजय दत्त(Sanjay Dutt) और माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit) नजर आए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन