1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कलंक' में अपने किरदार की प्रशंसा से खुश हैं सोनाक्षी सिन्हा

'कलंक' में अपने किरदार की प्रशंसा से खुश हैं सोनाक्षी सिन्हा

 Published : Apr 20, 2019 12:49 pm IST,  Updated : Apr 20, 2019 12:49 pm IST

अभिषेक वर्मन की पीरियड ड्रामा फिल्म 'कलंक' में सत्या की भूमिका निभाने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा की काफी सराहना हुई है। जिससे वह बहुत खुश हैं।

Sonakshi sinha- India TV Hindi
Sonakshi sinha Image Source : INSTAGRAM/SONAKSHI SINHA

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) का कहना है कि फिल्म 'कलंक'(Kalank) में सत्या के किरदार को निभाना उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा। अभिषेक वर्मन की पीरियड ड्रामा फिल्म 'कलंक' में सत्या की भूमिका निभाने को लेकर सोनाक्षी की काफी सराहना हुई है। इसके साथ ही आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री भी काफी पसंद की गई है।

सोनाक्षी ने एक बयान में कहा, "प्रतिक्रिया शानदार रही, सभी ने सत्या के मेरे किरदार को पसंद किया, जिससे मैं काफी खुश हूं।"

उन्होंने कहा, "एक ऐसे किरदार को निभाना जो मर रहा हो और बहुत दर्द में हो, आसान नहीं था। अभिषेक ने मेरे अंदर से इन भावनाओं को बाहर लाने में काफी मदद की। मैंने अब तक जितने भी ऐसे किरदार निभाए हैं जो शानदार रहे, सत्या उनमें से एक है।"

'कलंक' के बाद उनकी और भी कई फिल्में कतार में हैं। फिल्म 'मिशन मंगल' में वह एक खगोल वैज्ञानिक, मृगदीप लांबा की फिल्म में एक छोटे शहर की लड़की, 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में एक समाजसेवी और 'दबंग 3' में फिर से रज्जो की भूमिका में नजर आएंगी। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

अपनी आने वाली हॉरर फिल्म की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल ने खुद को किया चोटिल, चीकबोन पर लगी चोट

1975 में आई कॉमेडी फिल्म 'चुपके-चुपके' के रीमेक में धर्मेंद्र की भूमिका निभाते नजर आएंगे राजकुमार राव?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन