1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी आने वाली हॉरर फिल्म की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल ने खुद को किया चोटिल, चीकबोन पर लगी चोट

अपनी आने वाली हॉरर फिल्म की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल ने खुद को किया चोटिल, चीकबोन पर लगी चोट

 Published : Apr 20, 2019 12:19 pm IST,  Updated : Apr 20, 2019 12:19 pm IST

विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते समय उनकी चीकबोन चोटिल हो गई है।

Vicky Kaushal- India TV Hindi
Vicky Kaushal Image Source : INSTAGRAM/VICKY KAUSHAL

फिल्म की शूटिंग क् दौरान एक्शन सीन्स करते हुए एक्टर्स खुद को चोटिल कर लेते हैं। फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक(Uri: the Surgical Strike) के स्टार विक्की कौशल(Vicky kaushal) ने इस बार खुद को चोटिल कर लिया है। विक्की इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। विक्की गुजरात में भानु प्रताप सिंह की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जहां पर उन्होंने अपनी चीकबोन को चोटिल कर लिया है जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बताया, उनकी चीकबोन फ्रैक्चर हो गई है।

विक्की को 13 टांके आए हैं। जिसके बाद वह स्पेशलिस्ट को दिखाने के लिए मुंबई लौट आए हैं। विक्की जब तक ठीक नहीं होते तब तक शूटिंग नहीं करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक एक्शन सीन की रात को शूटिंग करते दौरान गुजरात की अलांग जगह पर शूटिंग चल रही थी। अलांग में दुनिया में सबसे बड़े शिपिंग यार्ड स्थित हैं। इस सीन में विक्की को भागते हुए शिप के दरवाजे के पास आना था और उसे तोड़ना था। मगर वह यह कर पाते इससे पहले दरवाजा उनके ऊपर गिर गया। जिसकी वजह से उनकी चीकबोन फ्रैक्चर हो गई।

अलांग में विक्की कौशल पिछले 5 दिन से शूट कर रहे थे। मगर उस रात विक्की को लग गई जिसके बाद वह अभी कोई एक्शन सीन नहीं करेंगे। भानु प्रताप सिंह की हॉरर फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में हो चुकी है। फिल्म में विक्की के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं।  

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर डीजे का रोल निभाते आएंगे नजर, जानिए रोल से जुड़ी जानकारी

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन