1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हरलीन सेठी ने विक्की कौशल के साथ अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर साधी हुई है चुप्पी, जानिए उनके बारे में

हरलीन सेठी ने विक्की कौशल के साथ अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर साधी हुई है चुप्पी, जानिए उनके बारे में

 Written By: Diksha Chhabra
 Published : Apr 05, 2019 12:20 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 12:20 pm IST

विक्की कौशल के बारे में तो सभी जानते हैं पर क्या आपको पता है हरलीन सेठी कौन हैं?

Harleen sethi - India TV Hindi
Harleen sethi  Image Source : INSTAGRAM/HARLEEN SETHI

विक्की कौशल(Vicky Kaushal) और हरलीन सेठी(Harleen Sethi) के रिलेशनशिप की खबरें इस समय चर्चा का विष्य बनी हुई हैं। विक्की कौशल और हरलीन सेठी ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर पुष्टि नहीं की है। मगर उनकी हिंट से समझा जा सकता था। हाल ही में विक्की ने एक स्टेटमेंट दिया है जिसमें उन्होंने बताया कि वह एकदम सिंगल हैं अभी। विक्की के इस स्टेटमेंट ने यह जाहिर कर दिया है कि उनका ब्रेकअप हो चुका है। जहां विक्की ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सब साफ कर दिया है वहीं हरलीन ने अभी तक रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चुप्पी साधी हुई है।

हरलीन सेठी और विक्की कौशल के ब्रेकअप की खबरें तब चर्चा में आईं जब उन्होंने विक्की कौशल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इसके साथ ही वह ब्रेकअप और दुखभरे पोस्ट लाइक कर रही थीं।

लोग विक्की कौशल के बारे में जितना जानते हैं हरलीन सेठी के बारे में उन्हें इतना नहीं पता है। तो आइए आपको हरलीन सेठी के बारे में बताते हैं। हरलीन का जन्म मुंबई में हुआ है। वह एक ट्रेन्ड डांसर हैं। हरलीन अपनी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डांसर की तरह ही की थी। जिसके बाद उन्होंने एक लाइफस्टाइल चैनल में होस्ट की तरह भी काम किया है।

हरलीन को अपने करियर का पहला ब्रेक हॉलीवुड फिल्म country of Bodies-bombay in dance से मिला था। जिसके बाद वह कई टीवी एड में नजर आईं। 

कुछ समय पहले हरलीन सेठी की वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' आई थी। जिसमें वह विक्रांत मेसी के साथ नजर आईं थी।

हरलीन सेठी को सबसे ज्यादा लाइमलाइट विक्की कौशल के साथ रिलेशनशिप की खबरों से मिली थी। हरलीन ने विक्की के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की हैं। मगर ब्रेकअप के बाद उन्होंने यह फोटोज डिलीट नहीं की हैं।

जहां विक्की ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को साफ कर दिया है वहीं हरलीन को इसे लेकर चुप्पी तोड़ना अभी बाकि है।

Also Read:

दिल्ली की सड़को में कंगना रनौत खुद को 'गोलगप्पे' खाने ने नहीं रोक पाईं, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने दिया प्यारा सा गिफ्ट, देखें तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन