1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा 'दबंग 3' की आज मुंबई में शूटिंग करेंगे शुरू

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा 'दबंग 3' की आज मुंबई में शूटिंग करेंगे शुरू

 Published : Apr 19, 2019 06:29 am IST,  Updated : Apr 19, 2019 06:29 am IST

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा आज अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग मुंबई में शुरु करने वाले हैं।

Dabangg 3 mumbai schedule- India TV Hindi
Dabangg 3 mumbai schedule Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

सलमान खान(Salman khan) और सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) स्टारर फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3)की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग महेश्वर में हुई थी। वहां की शूटिंग खत्म करके टीम एक हफ्ते पहले मुंबई लौट चुकी है। अब फिल्म की शूटिंग मुंबई में होने वाली है। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के गोरेगांव में शूटिंग होगी। जहां शूटिंग के लिए एक घर का सेट भी बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान थान दूसरे शेड्यूल के पहले दिन मलाद में शूट करेंगे। क्योंकि इस सीक्वेंस में बाहर की शूटिंग भी है। जिसके बाद कन्नड़ एक्टर सुदीप फिल्म की शूटिंग को ज्वाइन करेंगे। मुंबई वाला शेड्यूल दो महीने का होने वाला है। जिसके बाद शूट के लिए टीम वई चली जाएगी। जहां फिल्म के गाने शूट होंगे।

सलमान खान ने दबंग 3 की शूटिंग शुरु करने पर कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। महेश्वर में दबंग 3 के एक गाने की शूटिंग भी हो चुकी है। गाने की वीडियो वायरल हो गई थी। इसके साथ ही सोनाक्षी ने भी अपने लुक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

आपको बता दें 'दबंग 3' से पहले सलमान खान की फिल्म 'भारत' इस ईद पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर और दिशा पाटनी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है। फिल्म में सलमान खान के 6 लुक नजर आने वाले हैं। जिसमें से हर लुक का एक पोस्टर सलमान खान शेयर कर रहे हैं। अब तक सलमान खान के 4 लुक रिलीज किए जा चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है। 

भारत का टीज़र:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Student of the year 2 का पहला गाना 'जवानी' हुआ रिलीज, क्या आपने देखा

मसाबा गुप्ता और मधु मंटेना के तलाक पर बोलीं नीना गुप्ता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन