1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने 'Bharat' का नया पोस्टर किया शेयर, नेवी ऑफिसर बने आए नजर

सलमान खान ने 'Bharat' का नया पोस्टर किया शेयर, नेवी ऑफिसर बने आए नजर

 Published : Apr 18, 2019 11:12 am IST,  Updated : Apr 18, 2019 12:39 pm IST

सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' का नया पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वह नेवी ऑफिसर बने हुए हैं।

New poster of bharat- India TV Hindi
New poster of bharat Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

सलमान खान(Salman khan) ने अपनी आने वाली फिल्म 'भारत'(Bharat) का चौथा पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में सलमान खान नेवी ऑफिसर बने नजर आ रहे हैं। उनके साथ पोस्टक कटरीना कैफ(Katrina kaif) भी हैं। कटरीना कैफ इस पोस्टर में ट्रेडिशनल लुक में कर्ली हेयर में नजर आ रही हैं। सलमान खान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- मेरी मिट्टी,मेरा देश। #भारत को सलाम। यह लुक उनके बाकि तीन लुक से काफी अलग है।

कल शेयर किए हुए पोस्टर में जहां कटरीना कैफ व्हाइट शर्ट और ट्राउसर में नजर आ रही थीं। वहीं आज के पोस्टर में वह पीले रंग का सूट पहनें नजर आ रही हैं। इससे पहले सलमान खान के भारत फिल्म से 3 पोस्टर सामने आ चुके हैं। एक पोस्टर में वह 60 साल के बुजुर्ग, दूसरे में जवान नजर आए थे।

फिल्म भारत में सलमान खान 18 साल के  लड़के से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक के रोल में दिखेंगे। भारत में सलमान खान 6 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे।  यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी एक अलग अंदाज में देखने को मिलेंगे।

भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी तीसरी बार साथ काम कर रही है। इससे पहले दोनों ने साथ में सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्म साथ बनाई है। उम्मीद की जा रही है कि इन दो फिल्मों की तरह यह फिल्म भी सुपरहिट होगी और नए रिकॉर्ड कायम करेगी।

कटरीना कैफ ने भी फिल्म 'भारत' से कल अपना लुक शेयर किया था। फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'बाहुबली' एक्टर प्रभास ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की अपनी पहली फोटो

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दोस्त की शादी की फोटोज हुई वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन