नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता और मधु मंटेना का तलाक सबके लिए शॉक के रूप में आया है। इस मामले पर पहली बार नीना का कमेंट आया है। उन्होंने कहा कि मैंने मसाबा को जल्दी फैसला नहीं लेने को कहा था। उन्होंने कहा- ''एक नॉर्मल मां की तरह, मैंने कहा था कि जल्दी में फैसला ना लें। इस बारे में सोचो क्योंकि मुझे और मेरे पति को मधु बहुत पसंद हैं। हम उन्हें अभी भी बहुत प्यार करते हैं। वो बहुत अच्छे इंसान हैं।''
Related Stories
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें तलाक की बात सुनकर बहुत हैरानी हुई थी। उन्होंने कहा- ''लेकिन...नहीं बना तो नहीं बना...हमने बोला सोचो इसको, ऐसा नहीं है कि जल्दी में फैसला लिया, उन्होंने सोचा इसके बारे में। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सदमा था।''
मसाबा और मधु ने पिछले साल अपने अलगाव का ऐलान किया था और इस साल मार्च में उन्होंने तलाक की अर्ज़ी दी थी।
मसाबा और मधु ने संयुक्त बयान जारी कर कहा था- ''हम अभी सिर्फ यह कहना चाहते हैं कि हम जो भी अपनी जिंदगी से चाहते हैं उससे हमारी शादी पर दवाब बन रहा है और हम जो एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं, उससे हमें प्यार होता है। इसलिए हम एक-दूसरे से अलग होकर यह समझना चाहते हैं कि हम इस जिंदगी से क्या चाहते हैं।''
''हम यह भी कहना चाहते हैं कि यह हमारे लिए कठिन समय है और हम अपनी निजता की सुरक्षा करने चाहते हैं। हमें अभी भी अपने निजी रास्ते और सपनों के बीच सुलह की उम्मीद है, इसलिए मौजूदा समय में प्राइवेसी अहम है।"
''हमें पता है कि हम जहां रहते हैं और जैसी जिंदगी जीते हैं, वहां अफवाहें फैलाई जाएंगी, कयास लगाए जाएंगे, हमें गंदगी में खींचा जाएगा... हम एक-दूसरे को साहस रखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और एक-दूसरे को याद दिला रहे हैं कि इस समय हमारी प्राथमिकता अपनी और हमारे परिवार की सुरक्षा है। मधु और मसाबा।''
Also Read:
इरफान खान को उदयपुर में 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग के दौरान फैंस ने घेरा, सिक्योरिटी बढ़ाई गई
सारा अली खान ने अपने दोस्तों के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, क्या न्यूयॉर्क से आ गई हैं वापस ?
सलमान खान ने 'Bharat' का नया पोस्टर किया शेयर, नेवी ऑफिसर बने आए नजर